सीरीज हारने के बाद गम में डूबे Rohit Sharma, विराट-राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के साथ सेलिब्रेट की जीत

Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली गई एकदिवसीय सीरीज के अंदर भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम अगले 2 मुकाबले लगातार हार गई। जिसकी वजह से भारतीय टीम के हाथों से सीरीज 2-1 से निकल गई। सीरीज का अंतिम और [...]

By ·

Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली गई एकदिवसीय सीरीज के अंदर भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम अगले 2 मुकाबले लगातार हार गई। जिसकी वजह से भारतीय टीम के हाथों से सीरीज 2-1 से निकल गई। सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम पर खेला गया। जहां पर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 21 रन से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान रोहित शर्मा सीरीज हारने के बाद काफी दुखी नजर आए। वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली और केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों के साथ सेलिब्रेट करते हुए नजर आए।

केएल राहुल और विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के साथ सेलिब्रेट की जीत

स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है और भारतीय टीम को 2-1 से सीरीज हराई है। ऑस्ट्रेलिया इस जीत के साथ ही आईसीसी की एकदिवसीय वनडे रैंकिंग में भी भारतीय टीम को पछाड़कर आप पहले स्थान पर आ गई है। सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम बहुत खुश नजर आई। भारतीय टीम के खिलाड़ी विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल आदि ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाड़ियों के साथ सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। जबकि रोहित शर्मा इस सीरीज के हारने की वजह से काफी दुखी नजर आए।

सीरीज हारने के बाद दुखी हो गए Rohit Sharma देखे वीडियो

यह भी पढ़े – VIDEO: कैच छोड़ने के बाद दिया चौका, शुभमन गिल ने बर्बाद की Hardik Pandya की मेहनत, तो गुस्से से लाल हुए कप्तान रोहित शर्मा

Cric AMP · Quick view
View full