WATCH: अर्जुन तेंदुलकर ने लिया विकेट, तो खुशी से लाल हुए Rohit Sharma

Rohit Sharma की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आज आईपीएल 2023 में अपना सातवाँ मुकाबला गुजरात टाइटन्स के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, हैदराबाद में खेल रही हैं। इस सीजन मुंबई इंडियंस ने 6 में से 3 मैचों जीत दर्ज की हैं। वहीँ पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्हें हार का सामना क

By ·

Rohit Sharma की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आज आईपीएल 2023 में अपना सातवाँ मुकाबला गुजरात टाइटन्स के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, हैदराबाद में खेल रही हैं। इस सीजन मुंबई इंडियंस ने 6 में से 3 मैचों जीत दर्ज की हैं। वहीँ पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा हैं। ऐसे में यह जीत टीम के लिए बेहद महत्वपुर्ण हैं, जो इस मुकाबले के दौरान नजर भी आया।

अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी से ख़ुश हुए कप्तान Rohit Sharma

गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जिसके जवाब में गुजरात टाइटन्स की शुरुआत कुछ ज्यादा अच्छी नहीं रही। पारी के तीसरे ही ओवर में अर्जुन तेंदुलकर ने रिद्धिमान साहा को विकेट के पीछे कैच आउट करवाकर पवैलियन भेज दिया। इस मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक बेहद सटीक गेंदबाजी की हैं, और 2 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 1 विकेट हासिल किया हैं। टीम को जल्दी मिले इस विकेट से कप्तान रोहित शर्मा भी बेहद ही खुश नजर आये।

शुभमन गिल ने दिलाई गुजरात टाइटन्स को मजबूत शुरुआत

रिद्धिमान साहा के आउट होने के बाद शुभमन गिल ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। गिल ने इस मुकाबले में 34 गेंदों में 56 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या भी बल्लेबाजी करने आये, पर सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के लिए अब तक पियूष चावला, कुमार कार्तिकेय, और अर्जुन तेंदुलकर 1-1 विकेट ले चुके हैं।

Cric AMP · Quick view
View full