लाइव मैच में Rohit Sharma ने दिया पुजारा और अक्षर पटेल को सीक्रेट मैसेज, और थोड़ी देर में टीम इंडिया हो गई ऑल-आउट
Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की स्थिति बेहद कमजोर नजर आ रही है। पहली पारी में 109 रन पर ऑल आउट होने के बाद भारतीय टीम के दूसरी पारी में भी 163 रन पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की टीम को मैच के [...]
Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की स्थिति बेहद कमजोर नजर आ रही है। पहली पारी में 109 रन पर ऑल आउट होने के बाद भारतीय टीम के दूसरी पारी में भी 163 रन पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की टीम को मैच के तीसरे दिन जीत के लिए 76 रन बनाने हैं। ऐसा माना जा रहा है, कि ऑस्ट्रेलिया की टीम यह टेस्ट मैच बड़ी ही आसानी से जीत लेगी। इस मैच में चेतेश्वर पुजारा ने अर्धशतक लगाते हुए 59 रन की पारी खेली है।
टीम इंडिया को मिली 75 रन की बढ़त
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई, और 197 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम की दूसरी पारी 163 रन पर सिमट गई है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नाथन लायन ने 8 विकेट हासिल किए। इस सीरीज में इनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है अगर भारतीय टीम को जीत हासिल करनी है तो मैच के तीसरे दिन गेंदबाजों को कमाल दिखाना होगा।
Rohit Sharma ने मैच के बीच में दिया सीक्रेट मैसेज
हुआ कुछ ऐसा कि 53 ओवर की बाद में रोहित शर्मा ने सब्सीट्यूट खिलाड़ी ईशान किशन के साथ कुछ डिस्कशन किया। उसके बाद उनको ड्रिंक्स लेकर दोनों बल्लेबाजों से मिलने भेज दिया। ईशान किशन रोहित शर्मा का कोई मैसेज लेकर मैदान पर खेल रहे अक्षर पटेल और पुजारा के पास पहुंचे। रोहित शर्मा ने शायद अटैकिंग बल्लेबाजी करने के लिए कहा था। उसके बाद भारतीय टीम ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई, और ताबड़तोड़ खेलने के चक्कर में 163 रन पर ऑल आउट हो गई।
यह भी पढ़ें: “कोच बदल दिया क्या…!” राहुल द्रविड़ को छोड़ इस दिग्गज के साथ गेम प्लानिंग करते नजर आये Rohit Sharma