Rohit Sharma ने उड़ाया सीनियर का मजाक, कैमरे के सामने सर पर मारी टपली, वायरल हुआ वीडियो

Rohit Sharma की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस आईपीएल सीजन निराशाजनक रहा हैं। पिछले आईपीएल सीजन में बेहद ख़राब प्रदर्शन के बाद, इस बार टीम से एक बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। हालाँकि तब भी इस सीजन उनकी शुरुआत कुछ नहीं रही हैं। उन्होंने 4 में से सिर्फ 2 जीत [..

By ·

Rohit Sharma की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस आईपीएल सीजन निराशाजनक रहा हैं। पिछले आईपीएल सीजन में बेहद ख़राब प्रदर्शन के बाद, इस बार टीम से एक बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। हालाँकि तब भी इस सीजन उनकी शुरुआत कुछ नहीं रही हैं। उन्होंने 4 में से सिर्फ 2 जीत दर्ज की हैं, और 2 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा हैं। वहीँ मुंबई इंडियंस की टीम आज भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला खेलने वाली हैं, लेकिन इससे पहले ही टीम के कप्तान रोहित शर्मा सुर्खियों में आ गए हैं।

Rohit Sharma ने उड़ाया सीनियर का मजाक

मुंबई इंडियंस की टीम 18 अप्रैल को आईपीएल में अपना पाँचवाँ मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी। इस मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की टीम स्टेडियम भी पहुँच चुकी हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।

टीम के कप्तान रोहित शर्मा अब मैच से पहले ही सुर्ख़ियों में आ गए हैं, और इसका कारण कोई रिकॉर्ड या क्रिकेट नहीं बल्कि एक शर्मनाक हरकत हैं। यह वीडियो उस समय का है जब टीम ट्रेवल करने के लिए अपना सामान चेक कर रही थी। इसी दौरान स्टाफ का एक मेंबर भी वहीँ मौजूद था, जिसके सर पर बाल नहीं थे। रोहित शर्मा ने उस स्टाफ का मजाक बनाते हुए उसके सर को टेबल की तरह बजा दिया।

Cric AMP · Quick view
View full