“हमसे गलती हुई…!” पंजाब टीम से पंगा लेकर Rohit Sharma लगे पछताने, हार के बाद निराश भावना से दी ऐसी प्रतिक्रिया

Rohit Sharma: कल का मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बहुत शानदार और रोमांचक मुकाबला रहा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। पंजाब की टीम ने मुंबई इंडियंस को लास्ट ओवर में 15 रन नहीं बनाने दिए। अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के कारण पंजाब किंग्स ने जी

By ·

Rohit Sharma: कल का मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बहुत शानदार और रोमांचक मुकाबला रहा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। पंजाब की टीम ने मुंबई इंडियंस को लास्ट ओवर में 15 रन नहीं बनाने दिए। अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के कारण पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की। अर्शदीप सिंह ने जिस तरह प्रेशर में भी शानदार गेंदबाजी की वह वाकई में बहुत काबिले तारीफ थी। रोहित शर्मा ने मिली शर्मनाक हार के बाद एक बड़ी प्रतिक्रिया दी।

Rohit Sharma ने कहा गलतियों से सीखने की जरूरत

पंजाब के खिलाफ मुंबई की टीम के गेंदबाजों ने बहुत शर्मसार गेंदबाजी की। अर्जुन तेंदुलकर ने एक ही और में 31 रन दे दिए जिससे पंजाब एक अच्छा लक्ष्य देने में कामयाब रही। इसके बाद बेहरनडॉर्फ और जोफ्रा आर्चर ने भी अपने ओवरों में बहुत ज्यादा रन दिए। गेंदबाजों के प्रदर्शन को देखकर रोहित शर्मा ने कहा कि, “हमारे गेंदबाजों के दौरान काफी गलतियां हुई। लेकिन हम इस पर ध्यान नहीं देंगे। टूर्नामेंट अभी बहुत बचा है। हमने 3 मैच हारे हैं और 3 में जीते हैं। हम अब इस समय बराबर पर हैं। इसलिए हमें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हां हम ऐसे आईपीएल में शीर्ष पर नहीं है, हमने कुछ गलतियां की है जिस पर हमें सुधार करना होगा।”

सूर्या और ग्रीन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

पंजाब के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। वे कल के मैच में 360 डिग्री के अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। उन्होंने मैदान के हर कोने से रन बटोरे हैं। वही कैकरून ग्रीन ने भी 67 रनों की बहुत ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। इन दोनों की बल्लेबाजी से मुंबई की टीम लक्ष्य के बहुत करीब पहुंच गई थी। लेकिन मैच जिताने से पहले ही यह दोनों बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए।

इस पर रोहित शर्मा ने कहा, “कैकरून ग्रीन और सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी देखकर मैं काफी खुश हूं। इन दोनों बल्लेबाजों ने हमें अंत तक खेल में बनाए रखा। लेकिन अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के कारण हमारे बल्लेबाज आउट होते चले गए।”

यह भी पढ़े – “जीना मुश्किल कर दिया…!” हाथ से फिसलता मैच जीतने के बाद घमंड में आये Hardik Pandya! दिया हैरान कर देने वाला बयान

Cric AMP · Quick view
View full