Rohit Sharma का फूटा गुस्सा, 10 विकेट से हार मिलने के बाद बेशर्मी से बल्लेबाजों के सर फोड़ दिया हार का ठीकरा, खुद का किया बचाव
Rohit Sharma ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम में वापसी की हैं। इससे पहले भारतीय टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पहले वनडे मैच को 5 विकेट से जीत लिया था। हालाँकि कप्तानी इस बार जब कप्तानी रोहित शर्मा को हाथों में सौंपी गयी, तो भारतीय टीम [...
Rohit Sharma ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम में वापसी की हैं। इससे पहले भारतीय टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पहले वनडे मैच को 5 विकेट से जीत लिया था। हालाँकि कप्तानी इस बार जब कप्तानी रोहित शर्मा को हाथों में सौंपी गयी, तो भारतीय टीम को 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। हालाँकि इसके बावजूद, कप्तान रोहित शर्मा ने इस हार का ठीकरा अन्य बल्लेबाजों के सर पर फोड़ दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता मैच
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जवाब में भारतीय टीम की पारी 26 ओवर में सिर्फ 117 रनों पर ढेर हो गयी। इस दौरान भारत के लिए सर्वाधिक 31 रन विराट कोहली ने बनाए। वहीँ अक्षर पटेल 29 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीँ रोहित शर्मा खुद इस मुकाबले में सिर्फ 13 रन बना सके और ख़राब शॉट खेलकर अपना विकेट गवां दिया। इस दौरान मिचल स्टार्क ने 5 और सीन एबट ने 3 विकेट झटके।
इस आसान लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 11 ओवरों में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेविस हेड ने नाबाद 51 और मिचेल मार्श ने नाबाद 66 रन बनाए। वहीँ भारतीय गेंदबाज उनके आगे बिलकुल भी टिक ही नहीं पाए।
Rohit Sharma ने बल्लेबाजों के सर फोड़ा हार का ठीकरा
Rohit Sharma said,"We thought we could put pressure on Australia and while trying to play aggressively, I lost my wicket". pic.twitter.com/TJx2qDxRaK
— Vishal. (@SPORTYVISHAL) March 19, 2023
इस मुकाबले के बाद कप्तान Rohit Sharma ने ख़राब बल्लेबाजी को भारत की हार कारण बताया। हालाँकि जिस तेजी से ऑस्ट्रेलिया ने यह लक्ष्य हासिल किया। इस पिच पर 400 का लक्ष्य भी ऑस्ट्रेलिया की टीम आसानी से हासिल कर सकती थी।
“जब आप एक गेम हारते हैं, तो यह निराश करने वाला होता हैं। हमने बल्ले से अच्छा नहीं किया और बोर्ड पर जरुरी रन नहीं लगा पाए। हम विकेट खोते रहे, और जरुरी रन नहीं बना पाए। हमने शुभमन को खोया, इसके बाद मैंने अच्छी बल्लेबाजी की। लेकिन मेरा विकेट गिरने के बाद काफी सारे विकेट गिर गए। इस स्थिति से वापसी मुश्किल होती हैं,” रोहित शर्मा ने मैच के बाद अपने बयान में कहा।