Rohit Sharma हुए गुस्से से लाल, सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन देख पहली बार फूटा गुस्सा

Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला बुधवार को चेन्नई में खेला गया। इस मैच को ऑस्ट्रलिया की टीम ने 21 रनों से जीतकर अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली। इस सीरीज के दौरा भारतीय [...]

By ·

Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला बुधवार को चेन्नई में खेला गया। इस मैच को ऑस्ट्रलिया की टीम ने 21 रनों से जीतकर अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली। इस सीरीज के दौरा भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद ही औसत दर्जे का रहा, जिसके चलते उनके प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए गए, खास तौर पर सूर्यकुमार यादव।

Suryakumar Yadav का सबसे खराब प्रदर्शन

सूर्यकुमार यादव इस समय टी20 के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं, इस बात में कोई शक नहीं हैं। हालाँकि वनडे और टेस्ट में वह अब तक खुद को साबित नहीं कर पाए हैं। यहाँ तक कि इस सीरीज में तो उनका प्रदर्शन इतना निराशाजनक रहा हैं कि, लोगों को अपनी आँखों पर यकीन नहीं हो रहा हैं।

सूर्यकुमार यादव इस वनडे सीरीज के तीनो मैचों में पहली बॉल पर गोल्डन डक हुए हैं। उन्हें पहले दो मैचों में मिचेल स्टार्क ने और तीसरे मैच में एश्टन एगार ने आउट किया था। अब तक 23 वनडे खेल चुके सूर्या का प्रदर्शन औसत से भी कम रहा हैं। उन्होंने 23 मैचों में 24 के औसत से 433 रन बनाए हैं।

Rohit Sharma ने दिया बयान

सूर्यकुमार यादव के इस प्रदर्शन पर अब कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। रोहित का मानना हैं कि ऐसी सीरीज किसी की भी हो सकती हैं। “सूर्या ने इस सीरीज में सिर्फ 3 बॉल खेली हैं। वह स्पिन अच्छा खेलता हैं, तो मुझे नहीं पता इस पर कैसी प्रतिक्रिया देनी हैं। हमने पिछले कुछ सालों में ये देखा हैं। ऐसी सीरीज किसी के भी साथ घटित हो सकती हैं,” रोहित ने कहा।

Cric AMP · Quick view
View full