Rohit Sharma- Virat Kholi की दुश्मनी की बात करने वालों को मिला मुंहतोड़ जवाब, विराट ने मैदान में रोहित को लगाया गले
Rohit Sharma-Virat Kholi: भारत और न्यूजीलैंड के बी 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2 मैच को जीतकर भारत अपनी बढ़त बना चुकी है। आज यानी 24 जनवरी 2023 को वनडे सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला है, जो इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में जारी है। मैच की शुरुआत में ही भारत ने टॉस [...]
Rohit Sharma-Virat Kholi: भारत और न्यूजीलैंड के बी 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2 मैच को जीतकर भारत अपनी बढ़त बना चुकी है। आज यानी 24 जनवरी 2023 को वनडे सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला है, जो इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में जारी है। मैच की शुरुआत में ही भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी अपने नाम कर ली, जिसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन ने अपनी पारी की शुरुआत की।
मैच में एक बार फिर रोहित ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से शतक जड़ा। इस शानदार शतक के लिए विराट कोहली ने भी रोहित शर्मा का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें बधाई दी और उन लोगों का मुंह बंद कर दिया, जिन्हें लगता था कि रोहित और विराट के बीच दुश्मनी है। रोहित के इस शतक पर विराट का रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विराट कोहली ने रोहित को लगाया गले
रोहित शर्मा ने आज तीसरे और आखिरी मुकाबले में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की, जिसे देख हर कोई हैरान था। रोहित ने 1100 दिनों के बाद अपना 30वां वनडे शतक बनाया। रोहित के इस शानदार प्रदर्शन से पूरी टीम खुशी से झूठ उठी थी। सभी ने होकर रोहित के लिए तालियां बजाई। वहीं, विराट कोहली ने लाइव मैच के दौरान रोहित शर्मा को आकर गले से लगाया और उन्हें शानदार शतक के लिए बधाई दी।
रोहित का शतक सेलिब्रेशन pic.twitter.com/6HKgLpPYCN
— binu (@binu02476472) January 24, 2023
ऐसा रहा आज का मैच
रोहित शर्मा ने जहां 82 गेंदो में 100 रन बनाकर 9 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं, शुभमन गिल ने 12 चौके और 4 छक्के के साथ 103 रन बनाकर शकत बनाया। हालांकि, शतक बनाने के बाद दोनों बल्लेबाज ने अपनी विकेट गंवा दी। विराट भी 36 रन बनाकर आउट हो गए।