IND vs AUS तीसरे वनडे में रोहित शर्मा चलेंगे ऐसी चाल, ऑस्ट्रेलिया के चारों खाने हो जायेंगे चित, ओपनिंग जोड़ी लेकर रचेंगे नई रणनीति

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में एकदिवसीय सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में भारत और ऑस्ट्रेलिया 1-1 पर बराबर है। अंतिम मुकाबला जो टीम जीत जाएगी उसका इस सीरीज पर कब्जा हो जाएगा। दूसरे एकदिव

By ·

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में एकदिवसीय सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में भारत और ऑस्ट्रेलिया 1-1 पर बराबर है। अंतिम मुकाबला जो टीम जीत जाएगी उसका इस सीरीज पर कब्जा हो जाएगा। दूसरे एकदिवसीय मैच में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया अंतिम मुकाबले में वापसी की कोशिश करेगी। दूसरे मुकाबले के अंदर भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बेहद ही खराब प्रदर्शन किया। जिसकी वजह से एकदिवसीय सीरीज में पहली हार का सामना करना पड़ा।

IND vs AUS – तीसरे मैच में ओपनिंग जोड़ी में बदलाव संभव

दूसरे वनडे मैच में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल शुन्य के स्कोर पर आउट हो गए। इससे पहले मुकाबले में सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में रोहित शर्मा के पास सलामी बल्लेबाज का विकल्प दूसरा रखा जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर इस बार लेफ्ट राइट कॉन्बिनेशन के साथ ओपनिंग जोड़ी उतार सकते हैं।

इन खिलाड़ियों पर रहेगा जीत का दारोमदार

तीसरे मैच के अंदर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर जीत का दारोमदार रहेगा। पिछले मैच में उन्होंने 32 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। तीसरे मैच के अंदर कप्तान रोहित शर्मा से भी अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी। दोनों मैचों में शुन्य पर आउट होने वाले सूर्यकुमार यादव से तीसरे मैच के अंदर अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। केएल राहुल का खेलना भी अगले मैच में तय माना जा रहा है। पहले मुकाबले में उन्होंने 75 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रविंद्र जडे़जा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और उमरान मलिक।

यह भी पढ़े – “ये दोस्ती नहीं टूटने देंगे…!” Marnus Labuschagne ने कर दी हार्दिक पांड्या के साथ ऐसी हरकत, अब हर भारतीय हो गया उनका फैन

Cric AMP · Quick view
View full