“मौका हाथ से गँवा दिया…!” मैच हारने के बाद Rohit Sharma ने इसके सर फोड़ा हार का ठीकरा

Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के अंदर भारतीय टीम को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश हो गया है। अगर भारतीय टीम यह मैच जीत जाती तो वर्ल्ड चैंपियनशिप के [...]

By ·

Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के अंदर भारतीय टीम को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश हो गया है। अगर भारतीय टीम यह मैच जीत जाती तो वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में स्थान पक्का हो जाता। हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी काफी निराश नजर आये। पहली पारी में टीम इंडिया ने 109 रन बनाए, वहीं दूसरी पारी में 163 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की बात करें तो पहली पारी में 197 रन और दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाए।

हार के बाद आया Rohit Sharma का स्टेटमेंट

टेस्ट मैच में 9 विकेट की हार के बाद रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच में अपना स्टेटमेंट शेयर किया है। रोहित शर्मा ने कहा कि “जब एक मैच हारते हैं, तो बहुत सारी चीजें आपके पक्ष में काम नहीं करती हैं। हमने पहली इनिंग में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की पहली पारी में अच्छा स्कोर करना बहुत जरूरी होता है। जब ऑस्ट्रेलिया को 80 – 90 रन की बढ़त मिल गई थी। उसके बाद हमारे पास दूसरी पारी में मौका था, कि हम अच्छी बल्लेबाजी करके ऑस्ट्रेलिया को एक अच्छा लक्ष्य दें। लेकिन हम यह मौका भी हाथ से गवा दिया।”

रोहित शर्मा ने इसके आगे बात करते हुए कहा कि “हमें समझना होगा कि पिच किस प्रकार का है और किस तरीके से काम कर रहा है। पिच हमारे लिए बहुत बड़ा चैलेंज है। अगर एक गेंदबाज बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा है, तो हमें अलग तरीके से बल्लेबाजी करने की जरूरत होती है। नाथन लियोन ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की।”

यह भी पढ़ें: जडेजा-अश्विन ने परेशान कर दिया!” Rohit Sharma ने किया खुलासा, टीम के लिए मुश्किल बने ये दो खिलाड़ी

Cric AMP · Quick view
View full