5 साल के बच्चे को बचाने के लिए Rovman Powell गए मौत के मुंह में!, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा खतरनाक वीडियो
Rovman Powell: वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी रोवमेन पॉवेल पहली बार टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैचों की कप्तानी संभालते नज़र आ रहे हैं। हाल ही में निकोलस पूर्ण ने टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। उसके बाद में रोमन पॉवेल को कप्तानी दी गई। [...]
Rovman Powell: वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी रोवमेन पॉवेल पहली बार टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैचों की कप्तानी संभालते नज़र आ रहे हैं। हाल ही में निकोलस पूर्ण ने टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। उसके बाद में रोमन पॉवेल को कप्तानी दी गई। पहले T20 मैच में इन्होंने शानदार 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरे मुकाबले में रोमन पावेल की टीम ने अफ्रीका के सामने 258 रनों का बड़ा लक्ष्य था जिस को पार करने में सफल रहे।
लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने मैदान पर ऐसा कुछ किया जिसकी वजह से हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है। 5 साल के बच्चे को बचाने के चक्कर में रोमन पावेल बाउंड्री लाइन के बाहर लगी एलईडी लाइट को पार करके भीड़ गए। उसके बाद उन्हें बहुत गंभीर चोट आई है। इस पूरी घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
बच्चे को बचाने के चक्कर में चोटिल हुए Rovman Powell
SPIRIT OF CRICKET – Rovman Powell puts his body on the line and nearly injures himself instead of crashing into two little ball boys. Top humanitarian effort by the WI Captain! pic.twitter.com/KNNWcR5Jpg
— Israr Ahmed Hashmi (@IamIsrarHashmi) March 26, 2023
हुआ कुछ ऐसा कि मैच के अंदर क्विंटन डी कॉक ने लॉन्ग ऑफ की तरफ एक शानदार शॉट खेला जिसको रोकने के चक्कर में रोमन पावेल दौड़कर बाउंड्री लाइन की तरफ जा रहे थे। तभी बाउंड्री लाइन के बाहर 5 साल का बाल बॉय उनके सामने आ गया। उसको बचाने के चक्कर में रोमन पावेल सामने लगी एलईडी लाइट को पार करके आगे जाकर टकरा गए। जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटें आ गई। हालांकि उन्होंने बच्चे को बिल्कुल भी चोट नहीं आने दी। इस पूरी घटना की वजह से सोशल मीडिया पर इनकी जमकर तारीफ हो रही है।
यह भी पढ़े – IPL शुरू होने से पहले ही Aakash Chopra ने बताया इस टीम को विनर! पिछली बार पॉइंट्स टेबल में थी 8वें स्थान पर