RR vs PBKS Match Preview: पंजाब किंग्स के खिलाफ संजू सेमसन उतारेंगे सबसे खतरनाक प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

RR vs PBKS: आईपीएल के सोलवे सीजन में आठवां मुकाबला 5 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच में देखने को मिलेगा। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने अपना पहला मुकाबला 72 रन से जीता था। इस मुकाबले में इन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हराया था। अब दूसरा मुका

By ·

RR vs PBKS: आईपीएल के सोलवे सीजन में आठवां मुकाबला 5 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच में देखने को मिलेगा। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने अपना पहला मुकाबला 72 रन से जीता था। इस मुकाबले में इन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हराया था। अब दूसरा मुकाबला शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाला है। ऐसे में संजू सैमसन अपनी टीम में कुछ विशेष खिलाड़ियों को मैदान में उतार सकते हैं।

RR vs PBKS राजस्थान रॉयल्स की टीम होगी ऐसी

अपने आईपीएल के दूसरे मुकाबले में सलामी जोड़ी के रूप में संजू सैमसन जोश बटलर के साथ में यशस्वी जायसवाल को उतार सकते हैं। जोश बटलर इस समय फॉर्म में चल रहे हैं और ताबड़तोड़ रन बनाने की ताकत रखते हैं। वही यशस्वी जायसवाल भी काफी अच्छा खेलते हैं। पिछले मुकाबले में भी यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। वही जोश बटलर ने भी अर्धशतक की पारी खेली थी।

मिडल ऑर्डर

राजस्थान रॉयल्स की टीम मिडिल ऑर्डर के अंदर तीसरे स्थान पर संजू सैमसन खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं चौथे स्थान पर देवदत्त पादिक्कल खेलते हुए नजर आएंगे। पहले मुकाबले में देवदत्त पट्टीकल कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। लेकिन दूसरे मुकाबले में इनसे अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी। नंबर 5 पर ऑलराउंडर रियान पराग बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। वहीं नंबर 6 पर सिमरन हिट मायर खेलते हुए दिखेंगे।

गेंदबाजी

गेंदबाजी की कमान जेसन होल्डर के हाथों में रहेगी। ऑलराउंडर खिलाड़ी होने के साथ ही मुख्य गेंदबाज भी है। वही ट्रेंट बोल्ट भी गेंदबाजी का हिस्सा रहने वाले हैं। इसके अलावा स्पिनर के रूप में रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल नजर आ सकते हैं।

ऐसी रहेगी राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान), शिमरोन हेटमेयर, रियान पराग, जेसन होल्डर, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, केएम आसिफ।

यह भी पढ़े घरेलु हार के बाद निराश नजर आये David Warner, इन खिलाड़ियों के सर फोड़ा हार का ठीकरा

Cric AMP · Quick view
View full