RR vs SRH मैच में हर खिलाड़ी ने बाँधी काली पट्टी, अंपायर से लेकर विदेशी खिलाड़ियों तक ने इस व्यक्ति को दी श्रद्धांजली
RR vs SRH: आईपीएल में आज का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के सभी खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। यहाँ तक की अंपायर और सभी विदेशी खिलाड़ियों ने भी काली पट्टी बाँध रखी थी
RR vs SRH: आईपीएल में आज का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के सभी खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। यहाँ तक की अंपायर और सभी विदेशी खिलाड़ियों ने भी काली पट्टी बाँध रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने 5 मिनट का मौन भी रखा, जिसके चलते हर कोई हैरान था।
काली पट्टी बाँधने की वजह
दरअसल आज भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक रहे सलीम दुर्रानी का निधन हो गया हैं। उनकी उम्र इस समय 88 साल थी, और वह कैसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। सलीम का निधन गुजरात के जामनगर में हुआ था, जिसे जानकार इन खिलाड़ियों को बड़ा धक्का लगा हैं।
ऐसे में मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स, और सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से उनके निधन पर शौक प्रकट किया गया। इसके लिए सभी खिलाड़ियों और अंपायर ने अपने हाथ पर काली पट्टी बाँधी और और मैच शुरू होने से पहले कुछ देर का मौन भी रखा।
.@SunRisers & @rajasthanroyals and the match officials observe silence to pay respects to the late Salim Durani. pic.twitter.com/alTAAhauoK
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2023
RR vs SRH मैच का हाल
इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालाँकि उनके इस फैसले पर राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने पूरी तरह से पानी फेर दिया।राजस्थान रॉयल्स की तरफ से यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने विस्फोटक अर्द्धशतकीय पारियां खेलते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। इस दौरान जोस बटलर ने मात्र 22 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली। वहीँ कप्तान संजू सैमसन ने भी 32 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत टीम अपना स्कोर 203 रनों तक पहुंचाने में कामयाब रही।