Ruturaj Gaikwad ने एक ओवर में जड़े 6,6,6 तो उड़े गेंदबाज के होश, खतरनाक बल्लेबाजी का Video हुआ वायरल
Ruturaj Gaikwad: 3 अप्रैल को लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में मैच खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल के पहले मैच में खतरनाक अर्धशतक जड़ने वाले ऋतुराज गायकवाड एक बार फिर से धमाकेदार बल्लेबाजी करने में कामयाब हुए। पारी की शुरुआत से ही इन्होंने मैदान के ह
Ruturaj Gaikwad: 3 अप्रैल को लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में मैच खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल के पहले मैच में खतरनाक अर्धशतक जड़ने वाले ऋतुराज गायकवाड एक बार फिर से धमाकेदार बल्लेबाजी करने में कामयाब हुए। पारी की शुरुआत से ही इन्होंने मैदान के हर कोने में चौके और छक्कों की बरसात कर दी। लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ इन्होंने गेंदबाज कृष्णप्पा गौतम के एक ओवर में चौके छक्कों की बरसात करते हुए 20 रन बना दिए। जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर देखने को मिल रहा है।
Ruturaj Gaikwad ने एक ओवर में ठोके 20 रन
ऋतुराज गायकवाड ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सबका दिल जीत लिया। टीम की पारी के पांचवें ओवर में उन्होंने गेंदबाज कृष्णप्पा गौतम को back2back छक्के जड़कर एक ही ओवर में 20 रन हासिल कर लिए। जब कृष्णप्पा गौतम इनको गेंदबाजी करने आए तो पहली गेंद पर कोई रन नहीं लिया। उसके बाद दूसरी बॉल पर ऋतुराज ने बैकफुट पर बैठकर छक्का लगाया।
उसके बाद तीसरी बॉल फिर से खाली गई। चौथी बॉल पर फिर से ऋतुराज ने एक शानदार छक्का लगाया। इसके साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। उसके बाद ओवर की अंतिम बॉल पर फिर से इन्होंने शानदार छक्का लगाया। इस प्रकार इस ओवर में कुल 20 रन इन्होंने बनाएं।
देखे गायकवाड की बल्लेबाजी का वीडियो
Scintillating knock from Ruturaj!#IPLonJioCinema #IPL23 #IPL #TATAIPL #TATAIPL2023 #chepauk #CSKvsLSG #CSKvLSG #CSK #chennaisuperkings #LSG #LSGvsCSK #LSGvCSK #WhistlePodu #விசில்போடு #LucknowSuperGiants #MSDhoni𓃵 #RuturajGaikwad #Ruturaj #KLRahul𓃵pic.twitter.com/hiCLa8F65x
— SportzCraazy (@sportzcraazy) April 3, 2023