Ruturaj Gaikwad के छक्के ने किया कार का नुकसान, अब देने होने 5 लाख, वायरल हुआ VIDEO

Ruturaj Gaikwad: आईपीएल में सोमवार का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला गया। इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में दोनों ही टीमों ने 200 से अधिक रनों का आंकड़ा पार किया। हालाँकि ऋतुराज गायकवाड़ की अर्द्धशतकीय पारी, लखनऊ सुपर जायंट्स पर भारी पड़ी, और चेन्नई सुपर

By ·

Ruturaj Gaikwad: आईपीएल में सोमवार का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला गया। इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में दोनों ही टीमों ने 200 से अधिक रनों का आंकड़ा पार किया। हालाँकि ऋतुराज गायकवाड़ की अर्द्धशतकीय पारी, लखनऊ सुपर जायंट्स पर भारी पड़ी, और चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मैच 12 रनों से जीत लिया।

Ruturaj Gaikwad ने तोड़ी कार

इस मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ ने सीजन की दूसरी फिफ्टी जड़ी। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने मात्र 31 गेंदों में 57 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में गायकवाड़ ने 3 चौके और 4 तूफानी छक्के भी लगाए। लेकिन पारी के पांचवे ओवर में उन्होंने ऐसा छक्का मारा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

दरअसल कृष्णप्पा गौतम की गेंद पर गायकवाड़ का यह छक्का मैदान में खड़ी टाटा की गाड़ी पर जा लगा। इससे गाड़ी के दरवाजे पर निशान बन गया। यह गाडी आईपीएल के दौरान विज्ञापन का हिस्सा थी। लेकिन अब इसी के चलते गायकवाड़ को 5 लाख रुपए देने होंगे। दरअसल यह पैसे ऋतुराज नहीं बल्कि टाटा कम्पनी खुद देगी। आईपीएल में यह नियम हैं कि अगर कोई भी बल्लेबाज उस गाड़ी के ऊपर छक्का मारता हैं तो टाटा कंपनी उस खिलाड़ी के नाम पर 5 लाख रुपए डोनेट करेगी।

CSK की पहली जीत

फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 रन से जीतकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली हैं। इस मुकाबले में चेन्नई के बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 217 रन बनाए थे।

मायर्स की तूफानी फिफ्टी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस लक्ष्य को लगभग हासिल ही कर लिया था। हालाँकि मोईन अली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, और लखनऊ के बल्लेबाजों को काबू में रखा। अंत में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में सिर्फ 205 रन ही बना सकी।

Cric AMP · Quick view
View full