रोजर बिन्नी के बाद BCCI अध्यक्ष बनेंगे सचिन तेंदुलकर! बयान देकर मचा दिया तहलका

BCCI: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम शुमार किया हुआ है। जब तक इन्होंने क्रिकेट खेला पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया। सचिन तेंदुलकर जैसा खिलाड़ी बनने के लिए आपको पूरी जिंदगी लग जाएगी। सचिन तेंदुलकर को रिटायर हुए काफी समय हो गया

By ·

BCCI: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम शुमार किया हुआ है। जब तक इन्होंने क्रिकेट खेला पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया। सचिन तेंदुलकर जैसा खिलाड़ी बनने के लिए आपको पूरी जिंदगी लग जाएगी। सचिन तेंदुलकर को रिटायर हुए काफी समय हो गया है। अब बीसीसीआई उन्हें एक बड़े पद पर बैठने का मौका देने वाली है। हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने ऐसी प्रतिक्रिया दी है जिसमें लग रहा है कि अध्यक्ष वही होंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में

Sachin Tendulkar बन सकते है BCCI अध्यक्ष

क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया को बहुत सारे खिलाड़ी रिटायर होने के बाद अपनी सर्विस दे चुके हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी इस पद पर अपनी सेवाएं पहले ही दे चुके हैं। इस समय 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे गेंदबाज रोजर बिन्नी बीसीसीआई के चीफ बने हुए हैं। हाल ही में एक प्रोग्राम के दौरान सचिन तेंदुलकर से पूछा गया कि क्या वह बीसीसीआई अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।

सचिन तेंदुलकर ने कहा कि, “मैं रोजर बिन्नी और सौरव गांगुली की तरह तेज गेंदबाज नहीं हूं। एक दौरे पर विकेट लेने के बाद सौरव गांगुली ने मुझसे कहा था कि मैं 140 की स्पीड तक गेंदबाजी कर सकता हूं फिर 2 दिन जमकर मेहनत की लेकिन कमर पकड़ कर बैठ गए।”

सौरव गांगुली भी सचिन तेंदुलकर को बीसीसीआई अध्यक्ष के पद पर बैठने को लेकर अपना बयान पहले ही दे चुके हैं। इस समय पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच है तो वहीं वीवीएस लक्ष्मण को नेशनल क्रिकेट एकेडमी की जिम्मेदारी मिली हुई है। जबकि सचिन तेंदुलकर सिर्फ मुंबई इंडियंस के मेंटर बनकर रह गए हैं।

यह भी पढ़े – Virat Kohli ने मैदान पर लगाये नाटू-नाटू पर ठुमके, Video हुआ कुछ सेकंड्स में वायरल

Cric AMP · Quick view
View full