राशिद खान की फिरकी पर Sam Curran ने लगाया दनदनाता हेलिकॉप्टर शॉट, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
Sam Curran: गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अंदर पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। एक बॉल शेष रहते इस मैच का परिणाम निकला और जीत गुजरात टाइटंस के खाते में गई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन का स्कोर [...]
Sam Curran: गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अंदर पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। एक बॉल शेष रहते इस मैच का परिणाम निकला और जीत गुजरात टाइटंस के खाते में गई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन का स्कोर खड़ा किया। अंतिम समय में सैम करन और शाहरुख खान ने 22-22 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर पंजाब को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। सैम करन ने राशिद खान की गेंद पर एक हेलीकॉप्टर शॉट खेला जो हवा में तैरता हुआ बाउंड्री के बाहर जा गिरा। अब इस शॉट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
राशिद की गेंद पर Sam Curran का छक्का
इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी सेम करन आईपीएल के अंदर 18.5 करोड़ में खरीदे गए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ इन्होंने छोटी लेकिन बहुत ही महत्वपूर्ण पारी खेली। सैम करन अपनी खतरनाक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं लेकिन पिछले कुछ सालों से अच्छी बल्लेबाजी करने में भी कामयाब हुए हैं। जिसका नजारा हम सभी को गुजरात के खिलाफ मैच में देखने को मिला।
इन्होंने राशिद खान की बॉल पर एक ऐसा छक्का लगाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इन्होंने खड़े-खड़े ही 6 रन के लिए हेलीकॉप्टर शॉट लगाया।
sam curran helicopter shot pic.twitter.com/eW0oGLIT8e
— Aakash Chopra (@Aakash_Vani_1) April 13, 2023
सैम करन ने अब तक आईपीएल के इतिहास में 32 मैच खेलकर 23 पारियों में 22 की औसत से 337 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। 131 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 32 विकेट हासिल किए हैं।