“मैं इसका हक़दार नहीं था…!” MOM मिलने के बाद Sam Curran ने दिखाई दरियादिली, इस खिलाड़ी को बताया असली हक़दार

Sam Curran: कप्तान के तौर पर सैम करन ने अपनी टीम को पहला मैच जिताया है। मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स ने 13 रनों से जीत हासिल की है। पंजाब की इस जीत में सैम करन का सबसे बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने अंतिम ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करके टीम को 215 [...]

By ·

Sam Curran: कप्तान के तौर पर सैम करन ने अपनी टीम को पहला मैच जिताया है। मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स ने 13 रनों से जीत हासिल की है। पंजाब की इस जीत में सैम करन का सबसे बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने अंतिम ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करके टीम को 215 रनों तक पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया और मुंबई को लक्ष्य का पीछा करने से रोका। मैच खत्म होने के बाद सैम करन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया। इसके बाद सैम करन ने पंजाब के नियमित कप्तान शिखर धवन की फिटनेस को लेकर एक बड़ी प्रतिक्रिया दी।

Sam Curran ने कहा कि मैं इसका हकदार नहीं था

इस बार के आईपीएल में शिखर धवन ने शुरुआत के 4 मैचों में पंजाब टीम की कप्तानी संभाली जिसमें से 4 में से 3 मैच उन्होंने पंजाब को जिताया। इसके बाद शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले के अंदर पंजाब ने एक और जीत हासिल कर ली है। इस बार के आईपीएल में 4 मैचों में 233 रन बनाने वाले अपने कप्तान शिखर धवन की फिटनेस को लेकर सैम करन ने एक बड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि,

बहुत सुंदर, यहां का मैदान क्या कमाल है। इस मैदान का वातावरण बहुत ही सुंदर है। यहां की जीत हमारे लिए काफी सकारात्मक है। मुझे नहीं लगता कि मुझे मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिलना चाहिए। हम जानते हैं कि शिखर के बिना हमें टीम की जिम्मेदारी उठानी थी। हमारी टीम के सभी खिलाड़ी एक साथ बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। शिखर धवन बहुत जल्द फिट होंगे। हमारी टीम ने 7 में से 4 मैच जीते हैं जो कोई बुरी बात नहीं है। अभी इस टूर्नामेंट के बहुत मैच बचे हैं। महत्वपूर्ण बात तो यह है कि हमें खेल का आनंद लेना चाहिए और खुद पर दबाव नहीं डालना चाहिए।

यह भी पढ़े – “हमसे गलती हुई…!” पंजाब टीम से पंगा लेकर Rohit Sharma लगे पछताने, हार के बाद निराश भावना से दी ऐसी प्रतिक्रिया

Cric AMP · Quick view
View full