Sam Curran ने पंजाब किंग्स को लगाया 18 करोड़ का चुना, दूसरे मैच में भी पिटवाए रन, तो भड़के फैंस ने लगाईं फटकार

Sam Curran: पंजाब किंग्स की टीम ने इस सीजन अपनी शुरुआत लगातार पहले दो मैचों में जीत के साथ की हैं। हालाँकि इस जीत का श्रेय कहीं न कहीं खिलाड़ियों से भी ज्यादा मौसम को जाता हैं। पहले मैच में बारिश और दूसरे मैच में औंस ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं, [...]

By ·

Sam Curran: पंजाब किंग्स की टीम ने इस सीजन अपनी शुरुआत लगातार पहले दो मैचों में जीत के साथ की हैं। हालाँकि इस जीत का श्रेय कहीं न कहीं खिलाड़ियों से भी ज्यादा मौसम को जाता हैं। पहले मैच में बारिश और दूसरे मैच में औंस ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं, अन्यथा सैम करन जैसे सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी होने के बावजूद टीम का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा हैं।

Punjab Kings की लगातार दूसरी जीत

पंजाब किंग्स ने अपना दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला। इस मैच में पंजाब किंग्स ने 5 रनों से जीत दर्ज कर ली। हालाँकि इस पूरे मैच में तीन ही खिलाड़ी ऐसे थे, जिन्होंने सच में पंजाब किंग्स के लिए प्रदर्शन किया था। प्रभसिमरन सिंह ने इस मुकाबले में 60 रनों की पारी खेली थी। वहीँ कप्तान शिखर धवन ने 86 रनों की नाबाद पारी खेली। गेंदबाजी के दौरान नैथन एलिस ने 4 विकेट झटके और टीम को जीत दिलाई।

Sam Curran हुए फ्लॉप

इस दौरान टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी सैम करन एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए। उन्हें इस मुकाबले में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। वहीँ गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 4 ओवर में 44 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले पाए। इससे पहले कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ भी सैम काफी महंगे साबित हुए थे। ऐसे में सैम करन पर 18.5 करोड़ लगाने वाली पंजाब किंग्स भी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। वहीँ फैंस भी उनके इस प्रदर्शन को देखकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: “टुक-टुक अकैडमी का सरदार” IPL में भी फ्लॉप हुए KL Rahul, तो फैंस ने लगा दी ट्रोल्स की झड़ी

Cric AMP · Quick view
View full