WATCH: अपनी ही गलती पर Sanju Samson ने अंपायर को लगाई फटकार, अब नियम तोड़ने पर हो सकते हैं कप्तानी से बेन
Sanju Samson की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स आज इस सीजन अपना सातवाँ मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल रही हैं। यह मुकाबला आरसीबी के लिए बेहद ख़ास हैं, क्योंकि वह इस मुकाबले में पर्यावरण को सुरक्षित बनाने का सन्देश दे रहे हैं। इसके लिए वह ग्रीन
Sanju Samson की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स आज इस सीजन अपना सातवाँ मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल रही हैं। यह मुकाबला आरसीबी के लिए बेहद ख़ास हैं, क्योंकि वह इस मुकाबले में पर्यावरण को सुरक्षित बनाने का सन्देश दे रहे हैं। इसके लिए वह ग्रीन जर्सी में यह मुकाबला खेल रहे हैं। टॉस के दौरान इसका सन्देश देने के लिए विराट कोहली और संजू सैमसन ने एक-दूसरे को गमले भी गिफ्ट किये।
अंपायर से भिड़े Sanju Samson
— Cricbaaz (@cricbaaz21) April 23, 2023
इस मुकाबले में एक समय राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन अंपायर से ही भिड गए। दरअसल पॉवरप्ले समाप्त होने के बाद संजू सैमसन ने टाइमआउट लेने का इशारा किया था, लेकिन अंपायर इसे समझ नहीं पाए। ऐसे में सभी खिलाड़ी मैदान पर आ गए। लेकिन, संजू सैमसन इस बात से खुश नहीं थे, जिसके चलते वह अंपायर से बहस करते नजर आये। किसी भी मैच में टाइमआउट लेने का फैसला कप्तान का हटा हैं, जिसकी जानकारी वह अंपायर को देते हैं। ऐसे में संजू इस फैसले से खुश नहीं थे, लेकिन सातवाँ ओवर समाप्त होने के बाद उन्हें टाइमआउट दिया गया। हालाँकि इस दौरान अंपायर के साथ हुई बहस के चलते उन पर कई तरह के एक्शन भी लिए जा सकते हैं।
RCB की मजबूत शुरुआत
फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, और उनकी शुरुआत भी बेहतरीन रही। विराट कोहली इस मुकाबले में पहली ही गेंद पर डक आउट हुए, और फिर शाहबाज अहमद भी सिर्फ 2 ही रन बना सके। हालाँकि इसके बाद फाफ डू प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के बीच शतकीय साझेदारी हुई। इस दौरान फाफ ने 62 और मैक्सवेल ने 77 रनों की पारी खेली और टीम का स्कोर 189 पहुंचाया। इस दौरान राजस्थान की तरफ से बौल्ट और संदीप शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।