“किसी प्रकार की हलचल नहीं…!” Sanju Samson ने दिया हार के बाद अपना बयान, इन खिलाड़ियों के सर फोड़ा हार का ठीकरा!
Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच में आईपीएल 2023 का आठवां मुकाबला देखने को मिला। यह बहुत ही रोमांचक था। हालांकि इसमें राजस्थान रॉयल्स को 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में यह राजस्थान रॉयल्स की पहली हार है। [पोस्ट मैच सेरेमनी के अंदर संजू सैमसन ने ह
Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच में आईपीएल 2023 का आठवां मुकाबला देखने को मिला। यह बहुत ही रोमांचक था। हालांकि इसमें राजस्थान रॉयल्स को 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में यह राजस्थान रॉयल्स की पहली हार है। [पोस्ट मैच सेरेमनी के अंदर संजू सैमसन ने हार की जिम्मेदारी कुछ खिलाड़ियों पर फोड़ी।
मैच के बाद आया Sanju Samson का बयान
संजू सैमसन ने टॉस जीतने के बाद पहली पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया जो कहीं ना कहीं गलत साबित हुआ। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की इतनी पिटाई हुई कि पंजाब की टीम ने 197 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।
इसके बारे में बात करते हुए संजू सैमसन ने कहा कि, “ईमानदारी से कहूं तो बल्लेबाजी के लिए यह बहुत अच्छा मैदान था। नई गेंद में किसी भी प्रकार की हलचल नहीं थी और पंजाब ने अच्छी बल्लेबाजी की, पावर प्ले में उन्होंने तेजी से रन बनाएं। 197 रन पर रोककर हमने अच्छा किया क्योंकि हमें दो स्पिनरों के स्पेल भी पूरे करवाने थे।”
ध्रुव जुयाल की तारीफ की
संजू सैमसन ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ध्रुव जुयाल को भेजा। इनके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “कोच ने ध्रुव के लिए बहुत काम किया है। पहले आईपीएल में एक वीक कैंप था लेकिन उन्होंने प्रैक्टिस करी, हजारों गेंदों का सामना किया और आगे बढ़ रहे हैं, उससे मैं बहुत खुश हूं। दूसरी पारी में औंस आने की उम्मीद थी लेकिन यह शुरुआत में ही आ गई जिसकी वजह से हम मैच हार गए! हम आगे आने वाले गेम में इस तरह की चीजों के लिए बेहतर तैयारी करेंगे।”