WATCH: 2 बार टपकाया राहुल का कैच, तो गुस्से से आगबबूला हुए कप्तान Sanju Samson
Sanju Samson की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स आज पहली बार इस सीजन जयपुर में पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेल रही हैं। दोनों ही टीमें इस समय पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में हैं, और दोनों के बीच पहले स्थान को लेकर जंग हैं। हालाँकि राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मामले में फिसलती नजर
Sanju Samson की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स आज पहली बार इस सीजन जयपुर में पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेल रही हैं। दोनों ही टीमें इस समय पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में हैं, और दोनों के बीच पहले स्थान को लेकर जंग हैं। हालाँकि राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मामले में फिसलती नजर आ रही हैं, जिसका कारण उनकी ख़राब फील्डिंग हैं, और कप्तान संजू सैमसन इससे बिलकुल भी खुश नहीं हैं।
केएल राहुल का कैच छूटने पर गुस्सा हुए Sanju Samson
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) April 19, 2023
एसएमएस स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इस मुकाबले में उनकी फील्डिंग बेहद खराब रही हैं, जिसके कारण खुद कप्तान संजू सैमसन भी टीम से खुश नजर नहीं आये। यहाँ तक की पॉवरप्ले के दौरान ही 2 बार केएल राहुल का कैच छोड़ा गया।
इसमें पहला कैच पारी के दूसरे ओवर में आया था, जब संदीप शर्मा गेंदबाजी कर रही थे। यह शॉट सीधा कवर्स पर फील्डिंग कर रहे युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल के हाथों में गया था, लेकिन वो उसे पकड़ नहीं पाए। पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर जब ट्रेंट बोल्ट गेंदबाजी कर रहे थे, तो केएल राहुल ने एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी। इस दौरान भी कैच सीधा जैसन होल्डर के हाथों में गया था, जिनके हाथों से गेंद छिटक गयी।
मजबूत शुरुआत के बाद फैल हुई LSG
फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी, जहाँ उन्हें मजबूत शुरुआत मिली। लखनऊ के लिए राहुल और मायर्स ने 82 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। हालाँकि इसके बाद लगातार विकेट गिरने लगे और सिर्फ 154 के अंतिम स्कोर तक पहुंचने में ही 7 विकेट गिर गए थे। इस दौरान मायर्स ने ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली।