WATCH: Sanju Samson में घुसी धोनी की आत्मा, क्रुनाल पांड्या को किया असंभव तरीके से रनआउट
Sanju Samson की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स आज IPL 2023 में पहली बार जयपुर में मुकाबला खेल रही हैं। यह मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एसएमएस स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। यह मैच फैंस के लिए ख़ास हैं, क्योंकि यहाँ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज राजस्थान, और दूसरे स्थान
Sanju Samson की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स आज IPL 2023 में पहली बार जयपुर में मुकाबला खेल रही हैं। यह मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एसएमएस स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। यह मैच फैंस के लिए ख़ास हैं, क्योंकि यहाँ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज राजस्थान, और दूसरे स्थान पर काबिज लखनऊ की लड़ाई हैं। वहीँ लखनऊ की टीम आज तक राजस्थान के खिलाफ कोई भी मैच जीत नहीं पाई हैं, ऐसे में उनके लिए इस मैच को जीतना भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।
फ्लॉप हुई LSG की बल्लेबाजी
इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को एक मजबूत शुरुआत मिली थी। टीम के लिए दोनों ओपनर बल्लेबाजों के बीच 82 रनों की साझेदारी हुई थी, लेकिन उसके बाद लगातार विकेट गिरने लगे। इस दौरान टीम के लिए सबसे ज्यादा रन काइल मायर्स ने बनाए। उन्होंने 42 गेंदों में 51 रनों की धीमी पारी खेली। वहीँ कप्तान केएल राहुल ने भी 39 रन बनाए। उनकी इन सधी हुई पारियों की बदौलत ही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहली पारी में 154 रनों का टोटल बना पाई।
Sanju Samson में घुसी धोनी की आत्मा
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) April 19, 2023
दरअसल यह घटना पारी के अंतिम ओवर की हैं, जब क्रुनाल पांड्या और निकोलस पूरण बल्लेबाजी कर रहे थे। यहाँ पारी की पांचवी गेंद पर क्रुनाल पांड्या ने एक सिंगल लेने की कोशिश की लेकिन इस दौरान गेंद सीधी विकेट के पीछे खड़े संजू सैमसन के पास गई। वक्त कम था, इसलिए उन्होंने ग्लव्स भी नहीं निकाले और दूर से ही सटीक निशाने के साथ गेंद स्टंप्स में दे मारी, और पूरण को पवैलियन भेज दिया। उनका यह थ्रो देखकर लग रहा था कि उनमे धोनी की आत्मा घुस गई हैं।