Sanju Samson ने लगाया खतरनाक थ्रो, देखकर गौतम गंभीर के भी उड़े होश, धोनी स्टाइल में किया खतरनाक रनआउट
Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच हुए मुकाबले के अंदर राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना दिए। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर पहली बार इस सीजन का मुकाबला खेला गया। राजस्थान रॉयल्स को अपने ही घर के अंदर 10 रन से [...]
Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच हुए मुकाबले के अंदर राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना दिए। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर पहली बार इस सीजन का मुकाबला खेला गया। राजस्थान रॉयल्स को अपने ही घर के अंदर 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसमें इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें संजू सैमसन ने महेंद्र सिंह धोनी के स्टाइल में विकेटकीपर के तौर पर लाजवाब रन आउट किया। उन्होंने इतना शानदार थ्रो लगाया कि गौतम गंभीर जो डगआउट में बैठे थे देख कर हैरान हो गए। अब इसका पूरा वीडियो वायरल हो रहा है।
Sanju Samson का थ्रो देख कर चौक गए गौतम गंभीर
लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम राजस्थान के गेंदबाजों के सामने एक 1 रन के लिए तरसते भी नजर आई हालांकि केएल राहुल ने 39 रनों की जुझारू पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी इसमें इसके अंदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां पर संजू सैमसन ने अपनी चुस्ती और फुर्ती से महेंद्र सिंह धोनी की स्टाइल में निकोलस पूर्ण को रन आउट कर दिया जिसकी वजह से उन्हें पवेलियन का रास्ता पकड़ना पड़ा।
यह पूरी घटना 20 ओवर की पांचवीं गेंद पर है जब कुणाल पांड्या और निकोलस पूर्ण मैदान पर थे निकोलस पूर्ण स्ट्राइक पर थे और संजू सैमसन ने एक जबरदस्त थ्रो करके उनको रन आउट कर दिया इसके बाद लखनऊ टीम के मेंटर गौतम गंभीर डगआउट में बैठकर अजीबोगरीब रिएक्शन देते हुए नजर आए जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
यह देखिए वायरल वीडियो
गंभीर का गुस्सा, संजू का थ्रो https://t.co/tXZfJhLKPE
— Cricket Khelo (@cricketkhelo11) April 19, 2023