MS Dhoni को अपना गुरु मानते हैं संजू सैमसन, CSK के खिलाफ जीत के बाद दिया भावुक कर देने वाला बयान

MS Dhoni की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना चौथा मैच खेला। इस मुकाबले में उन्हें इस सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा, वहीँ राजस्थान रॉयल्स तीसरी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर वन बन गई। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संज

By ·

MS Dhoni की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना चौथा मैच खेला। इस मुकाबले में उन्हें इस सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा, वहीँ राजस्थान रॉयल्स तीसरी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर वन बन गई। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू सैमसन कर रहे थे, जो धोनी को अपना गुरु मानते हैं। ऐसे में उन्ही के खिलाफ मैच जीतकर संजू सैमसन भावुक हो गए।

MS Dhoni की वजह से अंतिम गेंद तक गया मैच

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए।इस दौरान जोस बटलर ने 52 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। वहीँ पड़ीक्क्ल ने भी 38 रन बनाए। वहीँ चेन्नई की तरफ से रविन्द्र जडेजा, तुषार देशपांडे और आकाश सिंह ने 2-2 विकेट झटके।

इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऋतुराज गायकवाड सिर्फ 8 रन बनाकर पवैलियन लौट गए। इसके बाद डेवन कॉनवे ने 50 रनों की पारी खेलकर टीम को संभाला वहीँ अजिंक्य रहाणे ने भी 31 रन बनाए। हालाँकि टीम को अब भी जीत के लिए काफी रन चाहिए थे। ऐसे में यह जिम्मेदारी रविन्द्र जडेजा और MS Dhoni ने संभाली। दोनों के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी के दौरान धोनी ने मात्र 17 गेंदों में 32 रन बनाए। हालाँकि चेन्नई की टीम सिर्फ 175 रनों तक ही पहुँच सकी और 3 रनों से मैच हार गई।

Sanju Samson ने दिया भावुक करने वाला बयान

इस मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया। “लास्ट दो ओवर बहुत मुश्किल थे। अब किसी भी स्थिति में सुरक्षित नहीं हैं, अगर धोनी क्रीज पर हैं। जो काम उन्होंने किया हैं, और जो काम वो कर सकता हैं, मुझे उनके लिए गर्व हैं। उनके खिलाफ कुछ भी काम नहीं करता,” संजू ने मैच के बाद कहा।

Cric AMP · Quick view
View full