WATCH: संजू सैमसन ने फोन पर की फैंस से बात, वायरल हुआ दिल छू लेने वाला वीडियो

संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 में से 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, जिसके चलते वह पॉइंट्स टेबल में 10 अंको के साथ पहले स्थान पर पहुँच गए हैं। शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम

By ·

संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 में से 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, जिसके चलते वह पॉइंट्स टेबल में 10 अंको के साथ पहले स्थान पर पहुँच गए हैं। शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में चेन्नई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी राजस्थान ने 32 रनों से जीत दर्ज कर ली। जिसके चलते संजू सैमसन के फैंस में वृद्धि होती ही जा रही हैं।

संजू सैमसन ने फोन पर की फैंस से बात

शुक्रवार को चेन्नई के खिलाफ मुकाबले से पहले ऐसा ही वाकया देखने को मिला। संजू सैमसन को देखने के लिए इस मैदान पर काफी फैंस आये थे, जिनसे संजू ने मुलाकात भी की और सेल्फी भी खींची। इसी बीच एक फैन के फोन पर जब वह सेल्फी ले रहे थे, तब उस पर किसी का फोन आ गया।

इस दौरान संजू ने फोन लौटने की जगह खुद ही फोन पर बात की, जिससे संजू का फैन काफी खुश नजर आया। हालाँकि उन्होंने ज्यादा देर फोन अपने पास न रखते हुए उसे लौटा दिया। इसका वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने खुद अपने आधिकारी ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया, जो अब वायरल हो रहा हैं।

Cric AMP · Quick view
View full