“इस ओवर में हार तय हो गई थी…!” हार के बाद सामने आया Sanju Samson का स्टेटमेंट, इन खिलाड़ियों को ठहराया हार का जिम्मेदार

Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच हुए मुकाबले में राजस्थान को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि पॉइंट टेबल में अभी भी राजस्थान की टीम पहले नंबर पर है। लेकिन लखनऊ के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया जिसकी वजह से राजस्थान को यह मैच गंवाना पड़ा। अपने घर

By ·

Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच हुए मुकाबले में राजस्थान को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि पॉइंट टेबल में अभी भी राजस्थान की टीम पहले नंबर पर है। लेकिन लखनऊ के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया जिसकी वजह से राजस्थान को यह मैच गंवाना पड़ा। अपने घरेलू मैदान पर मैच हारने के बाद में संजू सैमसन ने रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं इनकी प्रतिक्रिया…

मैच हारने के बाद Sanju Samson ने दिया रिएक्शन

संजू सैमसन की टीम ने अच्छी शुरुआत की और सलामी जोड़ी 83 रन जोड़कर आउट हुई। लेकिन उसके बाद लगातार विकेट गिरते चले गए। इसको लेकर संजू सैमसन ने कहा कि, “हार के बाद इतना अच्छा तो नहीं लग रहा है, लेकिन यह ठीक है, अगर हम जयपुर में पहला गेम जीत जाते हैं तो यह जरूर अच्छा होता. लेकिन हम इसे सबक लेंगे और आगे बढ़ेंगे। हमारे पास बल्लेबाजी की अच्छी लाइन है यह आसानी से चेज करने वाला टोटल था, लेकिन लखनऊ की गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की।”

“पर्सनली मैं कहूं तो मुझे इस तरीके की उम्मीद नहीं थी विकेट थोड़ा धीमा और नीचा विकेट था, हमें थोड़ा स्मार्ट क्रिकेट खेलने की जरूरत थी, हमने नौवे ओवर तक ऐसा ही किया लेकिन उसके बाद लगातार विकेट गिरते चले गए।”

“लखनऊ के गेंदबाजों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, इस प्रकार के विकेट पर 5 ओवर के अंदर 50 रन बनाना थोड़ा कठिन है। लेकिन जिस तरीके से उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की उससे हमें सबक लेने की जरूरत है। हमने उन्हें 150 रन के आसपास रोक कर अच्छा काम किया, लेकिन हमारे बल्लेबाज बुरी तरीके से फेल हुए। बल्लेबाजी को सबक लेने की जरूरत है।”

यह भी पढ़े – “कप्तान के रूप में गलत कर रहा हूँ…!” जीत के बाद इतराए KL Rahul, राजस्थान को हराकर दिया ऐसा बयान

Cric AMP · Quick view
View full