Shafali Verma ने खेली ताबड़तोड़ पारी, 6 4 6 का वीडियो ने इन्टरनेट पर मचाया धमाल

Shafali Verma: महिला प्रीमियर लीग का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच में खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और मेग लेनिंग ने 162 रन की पार्ट

By ·

Shafali Verma: महिला प्रीमियर लीग का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच में खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और मेग लेनिंग ने 162 रन की पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप में दोनों ही खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक पारी खेली है। शेफाली वर्मा ने अपना विकेट गंवाने से पहले 45 बॉल पर 84 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, है तो वहीं मैग लेनिंग ने 43 बॉल पर 72 रन की पारी खेली है।

Shafali Verma की ताबड़तोड़ पारी

मुंबई के बर्बन स्टेडियम खेला जा रहा यह मैच दर्शकों को काफी एंटरटेनमेंट दे रहा है। शेफाली वर्मा ने अपनी धुआंधार पारी से सभी का बेहतरीन मनोरंजन किया है। अपनी 84 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए शेफाली वर्मा ने 4 छक्के और 10 चौके लगाये है। दोनों ही खिलाड़ियों ने महिला आईपीएल के अंदर सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप निभाई है। इसके साथ ही शेफाली वर्मा इस महिला प्रीमियर लीग के अंदर सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गई है। मैग लेनिंग की बात करें तो उन्होंने अपनी 72 रन की पारी में 14 चौके लगाए दोनों ने मिलकर मैदान पर हर कोने में शॉट लगाए हैं।

इंटरनेट पर शेफाली वर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह ताबड़तोड़ चौके और छक्के लगाते भी नजर आ रही है। स्टेडियम में हर तरफ इन्होंने जबरदस्त शॉट लगाए हैं। आप भी एक नजर इस वीडियो पर डाल सकते हैं।

Cric AMP · Quick view
View full