Shaheen Afridi ने लिया क्रिकेट से संन्यास का फैसला, कहा- “अब आगे और नहीं”
Shaheen Afridi इस समय पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। पिछले साल क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीतने वाले शाहीन शाह अफरीदी इस समय चोट के चलते अंतर्राष्ट्रीय टीम से बाहर चले रहे हैं। हालाँकि अब लग रहा हैं, उनका वापसी का कोई इरादा नहीं हैं। हाल ही में एक
Shaheen Afridi इस समय पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। पिछले साल क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीतने वाले शाहीन शाह अफरीदी इस समय चोट के चलते अंतर्राष्ट्रीय टीम से बाहर चले रहे हैं। हालाँकि अब लग रहा हैं, उनका वापसी का कोई इरादा नहीं हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहीन शाह ने बताया की वे अब संन्यास लेना चाहते हैं।
Shaheen Afridi लेंगे क्रिकेट से संन्यास?
शाहीन ने हाल ही में खुलासा किया कि, चोट के बाद लागातार एक ही ट्रेनिंग करने से वे उब चुके हैं। उन्हें इतनी ज्यादा ट्रेनिंग और अभ्यास अच्छा नहीं लग रहा, जिसके कारण वे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का मन बना चुके हैं।
“मुझे कई बार ट्रेनिंग के दौरान ऐसा महसूस होता हैं कि बस अब और नहीं। क्योंकि चोट के बाद मुझे लगातार एक ही मसल पर काम करना हैं। एक जगह लगातार इतने काम के बाद भी वह ठीक नहीं हो रही। बहोत बार जिम करते हुए भी मुझे ऐसा लगता हैं कि अब और नहीं होता,” शाहीन ने PCB को दिए अपने इंटरव्यू में कहा।
यह भी पढ़ें:
- बेटे जब तुम अंडर-19 में थे, तुम्हारा बाप टेस्ट प्लेयर था,” पाकिस्तानी क्रिकेटर की भद्दी टिप्पणी का Virat Kohli ने दिया जवाब
- Hanuma Vihari ने चोट के बाद उल्टे हाथ से की बल्लेबाजी, जड़ दिए ताबड़तोड़ 490 रन
हालाँकि इसके साथ ही शाहीन ने ये भी साफ़ कर दिया कि वे इतनी जल्दी क्रिकेट से संन्यास नहीं लेंगे। इसलिए खुद को मोटिवेट करने के लिए वे अपने ही पुराने वीडियो देखते हैं।
“मैं यूट्यूब पर जाकर अपनी पुरानी गेंदबाजी के वीडियो देखता था। तब मुझे लगा कि इतनी अच्छी परफॉरमेंस दी हैं, थोड़ा सा अपने आप को और पुश करना चाहिए। वर्ल्डकप में भी मेरा शरीर मेरा साथ नहीं दे रहा था। लेकिन मेरी हमेशा कोशिश रहती हैं कि में पाकिस्तान के लिए 100 परसेंट दूँ,” शाहीन ने आगे कहा।