बाउंड्री पर Shahrukh Khan ने पकड़ा असंभव कैच, बाउंड्री के बाहर छलांग लगाकर किया हैरतअंगेज कारनामा, देखे वायरल Video
Shahrukh Khan: आईपीएल 2023 के अंदर लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच में जबरदस्त मुकाबला खेला गया। इस मैच के अंदर टॉस जीतकर पहले शिखर धवन ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया आउट। ऑफ फॉर्म चल रहे केएल राहुल ने शानदार पारी खेली लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें किसी भी बल्लेबाज का साथ नही
Shahrukh Khan: आईपीएल 2023 के अंदर लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच में जबरदस्त मुकाबला खेला गया। इस मैच के अंदर टॉस जीतकर पहले शिखर धवन ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया आउट। ऑफ फॉर्म चल रहे केएल राहुल ने शानदार पारी खेली लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। इस मैच के अंदर कृनाल पांड्या से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन पहले ही गेंद से उन्होंने बड़े शॉट खेलने की कोशिश की। ऐसे में बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे शाहरुख खान ने हैरान कर देने वाला कैच पकड़ लिया जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
T20 क्रिकेट में खिलाड़ियों का स्तर काफी ऊंचा कर दिया है। फील्डिंग के दौरान भी कुछ ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं जो खिलाड़ियों के अलग सोच को दर्शाते हैं। कृणाल पांड्या 15वें ओवर में बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे और कगिसो रबाडा की बॉल पर बड़ा छक्का लगाने की कोशिश की। शॉट मारने के बाद ऐसा लग रहा था कि बॉल बाउंड्री से बाहर चली जाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
Shahrukh Khan का शानदार कैच
लेकिन शाहरुख खान डीप मिडविकेट पर तैनात थे और सीमा रेखा के बाहर जा रही इस गेंद को इन्होंने हवा में छलांग लगाते हुए कैच पकड़ लिया। कैच पकड़ते समय इनका बैलेंस भी बिगड़ गया था लेकिन बाउंड्री से बाहर गिरने से कुछ सेकंड पहले ही इन्होंने बॉल को हवा में उछाल दिया और फिर से दोबारा आकर कैच कर लिया। शाहरुख खान की शानदार फील्डिंग का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इन्होंने आज इस मैच में तीन कैच लपके है।
यहां देखिए शानदार फील्डिंग का वीडियो
Superb catch at the boundary by Shahrukh Khan 👌#LSGvPBKS #LSGvsPBKS #PBKSvsLSG #PBKS #TATAIPL #TATAIPL2023 #IPL2023 #IPL23 #CricketTwitter #Cricket pic.twitter.com/XDHd12zBc8
— Cricopia.com (@cric_opia) April 15, 2023