शादी की खुशी में पागल हुए Shardul Thakur, हल्दी सेरेमनी में जमकर किया डांस, रिश्तेदार भी रह गए हक्के-बक्के

Shardul Thakur: टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर आज 27 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनकी शादी इनकी मंगेतर मिताली पारुलकर के साथ हो रही है। महाराष्ट्र में रहने वाले शार्दुल ठाकुर मराठी रीति रिवाज से इस शादी को करने वाले हैं। शादी की रस्मों से जुड़ी कुछ त

By ·

Shardul Thakur: टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर आज 27 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनकी शादी इनकी मंगेतर मिताली पारुलकर के साथ हो रही है। महाराष्ट्र में रहने वाले शार्दुल ठाकुर मराठी रीति रिवाज से इस शादी को करने वाले हैं। शादी की रस्मों से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। 25 फरवरी को शार्दुल ठाकुर की हल्दी की रस्म हुई थी जिसका एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।

वायरल हुआ Shardul Thakur का हल्दी सेरेमनी डांस

शार्दुल ठाकुर की हल्दी सेरिमनी के अंदर उनके बेहद करीबी रिश्तेदार शामिल थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शार्दुल ठाकुर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के अंदर सैराट फिल्म के गाने झिंगाट पर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Shardul Thakur FC🔵 (@shardulthakur16)

कौन है शार्दुल की दुल्हन?

मिताली पारुलकर एक बिजनेसवुमन है जो मुंबई और ठाणे में ही द बेक्स के नाम से एक कंपनी चलाती हैं। इस कंपनी का काम बेकरी आइटम की सेल करना है। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो मिताली को लाइमलाइट और चर्चाओं में रहना बिल्कुल पसंद नहीं है। सोशल मीडिया पर भी यह बहुत कम एक्टिव रहती हैं। इनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी इन्होंने प्राइवेट कर रखा है।

शादी की सभी तैयारियां किसने की?

शार्दुल ठाकुर की बात करें तो इन दिनों मुंबई के लिए घरेलू सीरीज खेलने में बिजी हैं। इस वजह से इस शादी की सभी तैयारियां मिताली पारुलकर को ही करनी पड़ी। यह शादी पहले गोवा में होने वाली थी लेकिन समय की कमी के चलते इसे मुंबई में ही किया जा रहा है। 27 फरवरी को शादी होने के बाद एक रिसेप्शन का आयोजन भी किया जाएगा। शार्दुल और मिताली ने साल 2021 में 29 नवंबर को सगाई की थी।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full