VIDEO: Shardul Thakur का छक्का देख उड़े गेंदबाज के होश, तो मुश्किल में नजर आये RCB के कप्तान

Shardul Thakur: आईपीएल में आज का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और आरसीबी के बीच खेला जा रहा हैं। यह इस सीजन ईडन गार्डंस में पहला आईपीएल मैच हैं, जहाँ घरेलु टीम केकेआर संघर्ष करती नजर आ रही हैं। हालाँकि इस संघर्ष करती टीम के संकटमोचक बनकर उभरे हैं शार्दुल ठाकुर। एक तरफ जहाँ सभी बल्

By ·

Shardul Thakur: आईपीएल में आज का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और आरसीबी के बीच खेला जा रहा हैं। यह इस सीजन ईडन गार्डंस में पहला आईपीएल मैच हैं, जहाँ घरेलु टीम केकेआर संघर्ष करती नजर आ रही हैं। हालाँकि इस संघर्ष करती टीम के संकटमोचक बनकर उभरे हैं शार्दुल ठाकुर। एक तरफ जहाँ सभी बल्लेबाज इस मुकाबले में संघर्ष करते नजर आ रहे हैं, शार्दुल ठाकुर गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहे हैं।

RCB की मजबूत शुरुआत

इस मुकाबले में RCB के गेंदबाजों ने अब तक अपनी पकड़ बनाए राखी हैं। 14 ओवरों में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम सिर्फ 124 रन बना पाई हैं, जबकि आरसीबी के गेंदबाज उनके 5 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान रहमानुल्लाह गुरबाज इकलौते बल्लेबाज थे, जो आरसीबी के गेंदबाजों का सामना कर पाए। इस दौरान उन्होंने 57 रनों की पारी खेली। इस दौरान सबसे शार्दुल ठाकुर टीम के सबसे बड़े संकटमोचक बनकर उभरे हैं।

Shardul Thakur ने उडाये RCB के होश

इस मुकाबले में शार्दुल ठाकुर ने आते ही विस्फोटक बल्लेबाजी शुरू कर दी हैं। वह मात्र 11 गेंदों में 28 रन बना चुके हैं, और उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी अब भी जारी हैं। इस दौरान उन्होंने 13वें ओवर की अंतिम गेंद पर ऐसा छक्का लगाया, जिसे देखकर आरसीबी के कप्तान फाफ डूप्लेसी भी हैरान नजर आए। वहीँ गेंदबाज के पास तो उनके इस छक्के का कोई जवाब ही नहीं था।

Cric AMP · Quick view
View full