Video: Shefali Verma ने जड़ा 81 मीटर लंबा दनदनाता छक्का, सबको याद आया पुरुष क्रिकेट का यह खिलाड़ी

Shefali Verma: भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी शेफाली वर्मा इस समय महिला प्रीमियर लीग में खेल रही है। नेशनल टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलने वाली शेफाली वर्मा महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए बेहतरीन परफॉरमेंस दे रही है। 7 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और य

By ·

Shefali Verma: भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी शेफाली वर्मा इस समय महिला प्रीमियर लीग में खेल रही है। नेशनल टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलने वाली शेफाली वर्मा महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए बेहतरीन परफॉरमेंस दे रही है। 7 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के बीच में मुकाबला खेला गया जिसमे शेफाली वर्मा ने तेज तर्रार पारी खेली। इन्होने एक ऐसा छक्का मारा की वीरेंदर सहवाग की याद आ गई।

Shefali Verma ने जड़ा 81 मीटर का छक्का

नवी मुंबई के डिवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में यूपी वारियर्स की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दिल्ली की सलामी जोड़ी शेफाली वर्मा और मैग लैनिंग ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए शानदार बल्लेबाजी की। शेफाली वर्मा बड़ी पारी तो नहीं खेल पाई लेकिन उनके द्वारा लगाया गया छक्का देखकर हर कोई हैरान रह गया। चौथे ओवर की 5वीं बॉल पर शेफाली वर्मा ने दनदनाता हुआ 81 मीटर का छक्का जड़ दिया। इस छक्के को देखकर हर कोई वीरेंदर सहवाग की याद आ गई। नीचे देखे वीडियो

शेफाली वर्मा हुई जल्दी आउट

अपनी पारी की शानदार शुरुआत करने वाली शेफाली वर्मा 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गई। इन्होने फाइन लेग में एक बड़ा शॉट मारने की कोशिश की और नतीजा किरण नवगिरे ने इनका शानदार कैच लपका। शेफाली वर्मा ने कप्तान मैग लैनिंग के साथ ताबड़तोड़ 6.3 ओवर में 67 रन जोड़ दिए थे लेकिन एक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में इनको अपने विकेट से हाथ गंवाना पड़ा।

यह भी पढ़े“रुला दिया ने बेचारी को…!” MI ने 9 विकेट से दी RCB को शिकस्त, मैच के बाद धांसू मीम्स हुए वायरल

Cric AMP · Quick view
View full