Video: Shefali Verma ने दिखा रौद्र रूप, एक ही ओवर में टिकाये चौके छक्के, गेंदबाज के उड़े होश
Shefali Verma: 11 मार्च को महिला प्रीमियर लीग के अंदर गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में मुकाबला खेला गया। गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 105 रन पर ऑल आउट हो गई। 106 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बिना कोई विकेट [..
Shefali Verma: 11 मार्च को महिला प्रीमियर लीग के अंदर गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में मुकाबला खेला गया। गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 105 रन पर ऑल आउट हो गई। 106 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बिना कोई विकेट गवाएं 10 ओवर से पहले ही मैच जीत लिया। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ चौके छक्कों की बारिश करके मैच को एकतरफा कर दिया। शेफाली वर्मा की बल्लेबाजी के अंदर मैदान के हर क्षेत्र में चौके और छक्के देखने को मिले।
Shefali Verma ने जड़े बैक टू बैक छक्के चौके
शेफाली वर्मा ने इस मैच के अंदर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 7.1 एक ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को जीत दिला दी। शेफाली वर्मा ने 28 गेंदों का सामना किया और 76 रन की नाबाद पारी खेली। सिर्फ 19 गेंदों पर इन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। अपने इस तेज तर्रार पारी में उन्होंने 10 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। इनमें से दो चौके और एक छक्का बैक टू बैक लगाए थे जिसको देखकर हर कोई हैरान रह गया।
— Manvi Nautiyal (@ManviNautiyal) March 11, 2023
एश्ले गार्डनर जब गेंदबाजी करने के लिए आई तो 5वें ओवर की शुरुआती 3 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाकर उन्होंने सबको हैरान कर दिया। स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने इन चौके छक्कों को जमकर एंजॉय किया। शेफाली वर्मा की इस तूफानी पारी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।