VIDEO: शिखा पांडे ने पकड़ा WPL इतिहास का सबसे बेहतरीन कैच, हवा में 3 सेकंड उड़कर पकड़ी गेंद

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग में सोमवार का मुकाबला आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में आरसीबी को 6 विकेट से हार मिली, जिसके चलते वह लगभग इस टूर्नामेंट से अब बाहर हो चुके हैं। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपना तीसरा मुकाबला जीता और फाइनल की तरफ एक [...

By ·

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग में सोमवार का मुकाबला आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में आरसीबी को 6 विकेट से हार मिली, जिसके चलते वह लगभग इस टूर्नामेंट से अब बाहर हो चुके हैं। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपना तीसरा मुकाबला जीता और फाइनल की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया।

WPL 2023 में आरसीबी का खराब प्रदर्शन जारी

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके हक़ में गया। आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान स्मृति मंधाना सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गयी। पिछले दो मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली सोफी डीवाइन भी सिर्फ 21 रन बना सकी। इन दोनों ही बल्लेबाजों को शिखा पांडे ने आउट किया। हालाँकि इसके बाद एलिसे पैरी की नाबाद 67 रनों की पारी की बदौलत टीम का स्कोर 150 तक पहुँच गया।

दिल्ली कैपिटल्स को भी इस लक्ष्य को हासिल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यह मुकाबला अंतिम ओवर तक गया। हालाँकि पूरी टीम के प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने यह मुकाबला भी जीतकर अपने नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से एलिस कैप्सी ने 38 रनों की पारी खेली।

शिखा पांडे ने पकड़ा WPL का सबसे बेहतरीन कैच

इस मुकाबले में जब ऋचा घोष सिर्फ 16 गेंदों में 37 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही थी। तब शिखा पांडे ने एक बेहतरीन कैच पकड़कर उन्हें पवैलियन का रास्ता दिखा दिया। यही चीज आगे जाकर आरसीबी की हार का कारण भी बनी। यह कैच वाकई में लाजवाब था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

Cric AMP · Quick view
View full