CSK vs PBKS मैच शुरू होने से पहले शिखर धवन ने बर्बाद किया इस खिलाड़ी का करियर! नहीं दी प्लेइंग 11 में जगह
CSK vs PBKS: आईपीएल में आज का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। चेन्नई की टीम ने राजस्थान के साथ हुए मैच में घुटने टेक दिए [.
CSK vs PBKS: आईपीएल में आज का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। चेन्नई की टीम ने राजस्थान के साथ हुए मैच में घुटने टेक दिए थे। इसके बाद चेन्नई जोरदार वापसी करना चाहती है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन भी अपनी टीम को जिता कर अंक तालिका में ऊपर की ओर बढ़ना चाहते हैं। आपको बताना चाहेंगे कि मैच शुरू होने से पहले शिखर धवन ने अपने ही खिलाड़ी के साथ नाइंसाफी कर दी और उसे कड़ी सजा सुनाई।
शिखर धवन ने की इस खिलाड़ी के साथ नाइंसाफी
मैच शुरू होने से पहले शिखर धवन ने अपनी टीम के धांसू खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया। शिखर धवन ने अपनी टीम के गुरनूर बरार को प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा। गुरनूर बरार लखनऊ के साथ हुए मैच में महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 3 ओवर में कुल 42 रन देकर एक भी विकेट नहीं लिया। इसलिए शिखर धवन ने उनकी जगह हर प्रीत बरार को मौका दिया है।
अंक पायदान की जंग
चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो वह अब तक आठ मैच खेल चुकी है जिसमें से पांच मैच जीतकर चौथे स्थान पर विराजमान है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स आठ में से चार मैच जीतकर छठे स्थान पर मौजूद है। यदि पंजाब किंग्स आज के मुकाबले में सीएसके को हरा देती है तो वह अंक तालिका में 10 अंकों के साथ सीएसके के बराबर पहुंच जाएगी। आपको बता दें कि यह मुकाबला बहुत रोमांचक होने वाला है दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी शामिल है।
यह भी पढ़े: डबल हैडर के बाद IPL Points Table 2023 में मची खलबली, राजस्थान खिसकी नीचे, चेन्नई का भी बुरा हाल