Shikhar Dhawan का बड़ा खुलासा, एक्स वाइफ आयशा मुखर्जी पर लगाए बदनाम करने के आरोप, दिल्ली कोर्ट ने सुनाया फैसला

Shikhar Dhawan इस समय किसी भी प्रारूप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। बावजूद इसके, पिछले दो दिन में उनका नाम काफी सुर्ख़ियों में रहा हैं। इसका कारण क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी हैं। दरअसल शिखर धवन ने हाल ही में अपनी एक्स वाइफ आयशा मुखर्जी पर मुकादमा दर्ज किया हैं। शिखर

By ·

Shikhar Dhawan इस समय किसी भी प्रारूप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। बावजूद इसके, पिछले दो दिन में उनका नाम काफी सुर्ख़ियों में रहा हैं। इसका कारण क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी हैं। दरअसल शिखर धवन ने हाल ही में अपनी एक्स वाइफ आयशा मुखर्जी पर मुकादमा दर्ज किया हैं। शिखर ने बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की हैं।

Shikhar Dhawan ने एक्स वाइफ पर लगाए आरोप

शिखर धवन ने 30 अक्टूबर 2012 को आयशा मुखर्जी से शादी की थी। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमती से सितम्बर 2021 में तलाक ले लिया। इस दौरान शिखर धवन का एक बेटा भी हुआ, जिसका नाम जोरावर रखा गया। शिखर धवन ने आयशा की पिछली शादी से उनकी दो बेटियां आलिया और रिहा को भी गोद लिया था।

शिखर धवन की और से उस समय तलाक के कारण का खुलासा नहीं किया गया था। लेकिन हाल ही में शिखर ने दिल्ली कोर्ट में आयशा के खिलाफ एक अर्जी लगाईं। इसमें बताया गया था कि आयशा मुखर्जी ने शिखर को बदनाम करने और उनका करियर तबाह करने की धमकी दी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

धवन ने यह भी खुलासा किया कि, आयशा ने दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ धीरज मल्होत्रा को भी शिखर के खिलाफ कई भड़काऊ मैसेज किये थे, जिससे उनकी इमेज ख़राब हो सके। कोर्ट ने इस मामले में शिखर धवन के पक्ष में फैसला लिया हैं।

कोर्ट ने आयशा मुख़र्जी को हिदायत दी हैं कि वे या, उनके परिवार के सदस्य, या दोस्त, इस मामले का फैसला न आने तक शिखर धवन से जुडी कोई भी जानकारी कहीं भी साझा नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full