“मेरे साथ जो हुआ वह…!” Shikhar Dhawan ने शुभमन गिल को लेकर दिया बयान, सुनकर भारतीय फैंस के उड़े होश
Shikhar Dhawan: गब्बर सिंह के नाम से मशहूर भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पिछले काफी समय से टीम इंडिया में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक इनको मौका नहीं मिला। ऐसा लग रहा है कि अब शायद ही शिखर धवन टीम इंडिया में वापसी कर पाएंगे। क्योंकि इनकी अनुपस्थिति में बहुत सारे [...]
Shikhar Dhawan: गब्बर सिंह के नाम से मशहूर भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पिछले काफी समय से टीम इंडिया में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक इनको मौका नहीं मिला। ऐसा लग रहा है कि अब शायद ही शिखर धवन टीम इंडिया में वापसी कर पाएंगे। क्योंकि इनकी अनुपस्थिति में बहुत सारे सलामी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। विशेष रूप से शुभ्मन गिल के आने के बाद सलामी बल्लेबाज की कमी पूरी हो गई है। हाल ही में इसको लेकर शिखर धवन ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उनका बयान सनसनी मचा रहा है।
Shikhar Dhawan का बयान हुआ वायरल
शिखर धवन ने मीडिया को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कहा कि, “कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने हमेशा ही मेरा बहुत सपोर्ट किया है। ऐसे में जब मेरी फॉर्म गिर गई तो उन्होंने शुभमन गिल को मौका दिया। जो मेरे साथ हुआ है वह पहले बहुत सारे क्रिकेटर के साथ हो चुका है इसमें कुछ भी नया नहीं है।” शिखर धवन के इस प्रकार से ईमानदारी पूर्वक बयान दिए जाने से सभी बहुत खुश नजर आ रहे हैं और इनकी तारीफ कर रहे हैं।
शिखर धवन ने इसके आगे शुभमन गिल के बारे में बात करते हुए कहा कि, “गिल जिस प्रकार का प्रदर्शन कर रहा है ऐसे में उनके लिए टीम में जगह बनती भी है। अगर मैं टीम सिलेक्टर होता और मुझे खुद में से और शुभमन गिल में से किसी एक को चुनना होता तो मैं है गिल का ही चुनाव करता।”
शिखर धवन भले ही इस समय टीम इंडिया के लिए नहीं खेल रहे हैं लेकिन आईपीएल के 16वें सीजन में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। पिछले आईपीएल सीजन में इन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 460 रन बनाए थे। ऐसे में इस बार भी इनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।