Shikhar Dhawan ने शानदार कैच पकड़कर दिखाई अकड़, तो शर्म से लाल हो गई प्रीति जिंटा, वायरल हुआ VIDEO
Shikhar Dhawan की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मोहाली में मुकाबला खेला। इससे पहले पंजाब किंग्स की टीम लखनऊ को उन्ही के घरेलु मैदान पर 2 विकेट से शिकस्त दे चुकी थी, ऐसे में उन्हें इस मैच में भी एक आसान जीत की उम्मीद थी। हालाँकि हुआ इसके [...]
Shikhar Dhawan की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मोहाली में मुकाबला खेला। इससे पहले पंजाब किंग्स की टीम लखनऊ को उन्ही के घरेलु मैदान पर 2 विकेट से शिकस्त दे चुकी थी, ऐसे में उन्हें इस मैच में भी एक आसान जीत की उम्मीद थी। हालाँकि हुआ इसके बिलकुल उलट, और पंजाब किंग्स की टीम विकेट के लिए एकदम तरसती नजर आई, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया।
Shikhar Dhawan का कैच देखकर शरमाई प्रीति जिंटा
— Cricbaaz (@cricbaaz21) April 28, 2023
इस मुकाबले में काइल मायर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को बेहतरीन विस्फोटक शुरुआत दी। उन्होंने मात्र 24 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली। मायर्स को रबाडा ने कप्तान शिखर धवन के हाथों कैच आउट करवाया। इस दौरान शिखर धवन कैच पकड़ने के बाद अपने हमेशा वाले अंदाज में जांघ पर हाथ मारते नजर आये। इस दौरान मैच देखने पहुंची प्रीति जिंटा भी शरमाते नजर आई।
LSG की तूफानी बल्लेबाजी और जीत
इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 257 रनों का टोटल खड़ा किया। इस दौरान मायर्स की फिफ्टी के बाद, आयुष बदोनी ने 43, और निकोलस पूरण ने 45 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही मार्कस स्टॉइनिस ने 72 रनों की पारी खेली और इस टोटल में सबसे बड़ा योगदान दिया।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए अथर्व तावडे ने 66 रनों की पारी खेली, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। इस दौरान यश ठाकुर ने 4, और नवीन उल हक़ ने 3 विकेट लेकर पंजाब को सिर्फ 201 के स्कोर पर सिमेट दिया।