WATCH: स्टेडियम के बाहर जाकर गिरा Shivam Dube का 111 मीटर का छक्का, तो रोते हुए नजर आये हर्षल पटेल
Shivam Dube: आईपीएल का 24वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी, दोनों ही टीमों ने अपने पहले चार मैचों में 2-2 जीत दर्ज की हैं। इस मुकाबले में भी भले ही मैच आरसीबी के होम ग्राउंड पर खेला जा रहा हो, [...]
Shivam Dube: आईपीएल का 24वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी, दोनों ही टीमों ने अपने पहले चार मैचों में 2-2 जीत दर्ज की हैं। इस मुकाबले में भी भले ही मैच आरसीबी के होम ग्राउंड पर खेला जा रहा हो, लेकिन यहाँ चेन्नई सुपर किंग्स का सिक्का चलता नजर आया हैं। रनों से भरपूर इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया हैं।
CSK ने बनाया सीजन का सबसे बड़ा स्कोर
इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड सिर्फ 3 रन ही बना सके। हालाँकि इसके बाद सभी बल्लेबाजों ने विस्फोटक बल्लेबाजी की, और जमकर रन बनाए। इस दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज डेवन कॉनवे रहे। कॉनवे ने इस मुकाबले में मात्र 45 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली।
अजिंक्य रहाणे ने भी इस मुकाबले में 37 रन बनाए। वहीँ शिवम दुबे ने इस सीजन अपना पहला अर्द्धशतक बनाया। दुबे ने मात्र 27 गेंदों में 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 2 चौके लगाए।
Shivam Dube ने लगाया 111 मीटर का छक्का
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) April 17, 2023
अपनी इस तूफानी पारी के दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब शिवम दुबे ने 111 मीटर का गगनचुम्बी छक्का लगाकर गेंद को स्टेडियम के बाहर भेज दिया। यह घटना 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर हुई, जब हर्षल पटेल गेंदबाजी कर रहे थे। इससे पहले ही हर्षल को काफी रन पड़ चुके थे, जिसके कारण यह छक्का जले पर नमक जैसा था। ऐसे में वह खुद से काफी निराश नजर आये।