“4,6,4,4,4…तूफानी पारी!” Shopia Dunkley ने एक ओवर में ठोक डाले 22 रन, RCB की हुई 11 रन से हार
Sophia Dunkley: महिला प्रीमियर लीग के अंदर 8 मार्च को गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच में मुकाबला खेला गया। मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के अंदर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 201 रन बनाए। सोफिया डंकली और हरलीन देओल की अर्धशतकीय पार
Sophia Dunkley: महिला प्रीमियर लीग के अंदर 8 मार्च को गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच में मुकाबला खेला गया। मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के अंदर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 201 रन बनाए। सोफिया डंकली और हरलीन देओल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से गुजरात जायंट्स ने आरसीबी को 202 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी आरसीबी की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना पाई। आरसीबी की तरफ से सोफी डिवाइन ने 66 रन की पारी खेली और हीटर नाईट ने 30 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन गुजरात जायंट्स यह मैच 11 रन से जीत गई।
Sophia Dunkley की तूफानी पारी
गुजरात जायंट्स की सलामी बल्लेबाज सोफिया डंकली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों का सामना करके 65 रन बना दिए। इन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 18 गेंदों पर पूरा किया और महिला प्रीमियर लीग की सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। इन्होने अपनी पारी में 11 चौके और 3 छक्के लगाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने लगातार 7 बॉल पर बाउंड्री लगाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। एक ओवर ऐसा था जिसमें इन्होने अकेले ही 22 रन ठोक डाले।
गुजरात जायंट्स जब पांचवा ओवर खेल रही थी, उस दौरान सोफिया डंकली ने लगातार एक ओवर में 4,6,4,4,4 रन बना दिए। अब इनकी इस पारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
— javed ansari (@javedan00643948) March 8, 2023