Shreyas Iyer बीच मैदान में उतारने लगे डेविड वार्नर का पजामा! रोहित-विराट समेत पूरी टीम के उड़े होश

Shreyas Iyer को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले मुकाबले में इंजरी के चलते मौका नहीं मिला था। हालाँकि दूसरे टेस्ट में उन्होंने टीम में वापसी की और प्लेइंग इलेवन में जगह भी बनाई। इस मैच के पहले घंटे में ही श्रेयस अय्यर ने मैदान पर कुछ ऐसा कर दिया कि पूरी भारतीय [...]

By ·

Shreyas Iyer को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले मुकाबले में इंजरी के चलते मौका नहीं मिला था। हालाँकि दूसरे टेस्ट में उन्होंने टीम में वापसी की और प्लेइंग इलेवन में जगह भी बनाई। इस मैच के पहले घंटे में ही श्रेयस अय्यर ने मैदान पर कुछ ऐसा कर दिया कि पूरी भारतीय टीम हैरान रह गयी। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो फैलने लगाया।

Shreyas Iyer ने डेविड वार्नर के साथ किया कुछ ऐसा

टेस्ट मैच 5 दिनों तक खेला जाता हैं, इस दौरान खिलाड़ियों को कई बार ऐसी परिस्थिति का सामना भी करना पड़ता हैं जो आम फैंस के लिए अजीब होती हैं। ऐसा ही नजारा दिल्ली टेस्ट के पहले दिन भी देखने को मिला जब डेविड वार्नर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान श्रेयस अय्यर बेझिझक उनकी पजामे की डोरी बांधते नजर आए।

दरअसल डेविड वार्नर उस समय बल्लेबाजी कर रहे थे, इसलिए हाथों में उन्होंने दस्ताने पहने थे। पजामे की डोरी बांधना उनके लिए मुमकिन नहीं था, और खुद इसे करने पर मैच में समय खराब होता। ऐसे में श्रेयस अय्यर ने समय बचाने और खेल भावना दिखाने हेतु, उनकी मदद की। इस चीज का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था, लेकिन कॉपीराइट कारणों की वजह से BCCI ने उसे हटा दिया।

मैच का हाल

फिलहाल मैच की बात करे तो पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम सिर्फ 263 रनों पर सिमट गयी। उनकी तरफ से उस्मान ख्वाजा ने सर्वाधिक 81 रन बनाए। वहीँ पीटर हैंड्सकॉम्ब ने भी 72 रनों की पारी खेली। इस दौरान भारत की और से मोहम्मद शमी ने 4 व जडेजा-अश्विन ने 3-3 विकेट झटके। स्टंप्स से पहले भारतीय टीम बल्लेबाजी करते हुए 22 रन बना चुकी हैं।

Cric AMP · Quick view
View full