BCCI ने साजिश करके श्रेयस अय्यर को किया बाहर! वायरल वीडियो में खुद दिए पूरी तरह फिट होने के संकेत

श्रेयस अय्यर को जल्द ही शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। इस सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी को नागपुर में शुरू होगा। हालाँकि श्रेयस अय्यर को अब आधिकारिक रूप से पहले टेस्ट की टीम से बाहर कर दिया गया हैं। उनके टीम से बाहर होने का [...]

By ·

श्रेयस अय्यर को जल्द ही शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। इस सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी को नागपुर में शुरू होगा। हालाँकि श्रेयस अय्यर को अब आधिकारिक रूप से पहले टेस्ट की टीम से बाहर कर दिया गया हैं। उनके टीम से बाहर होने का कारण अभ्यास के दौरान लगी हुई चोट को बताया जा रहा हैं।

श्रेयस अय्यर ने दिए फिट होने के संकेत

BCCI ने भले ही श्रेयस अय्यर को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया हो, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो ने उनकी पोल खोल दी। भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने हाल ही में वीडियो पोस्ट किया, जिसमे वह श्रेयस अय्यर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

इस डांस को देखकर कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा हैं, कि श्रेयस अय्यर चोटिल हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने BCCI से सवाल करना शुरू कर दिया हैं कि उन्होंने श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर क्यों किया हैं।

हालाँकि श्रेयस अय्यर को पूरी सीरीज से बाहर नहीं किया गया हैं। श्रेयस अय्यर को सिर्फ नागपुर टेस्ट से बाहर किया गया हैं। इसके बाद दूसरा टेस्ट 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा, जहाँ श्रेयस अय्यर एक बार फिर से टीम का हिस्सा बनेंगे।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full