IND vs AUS टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, टीम का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हुआ टेस्ट टीम से बाहर

Shreyas Iyer: अगले महीने से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चार मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से इस सीरीज को दोनों ही टीमों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से खेला जाएगा। टीम इंडिया ने इस [...]

By ·

Shreyas Iyer: अगले महीने से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चार मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से इस सीरीज को दोनों ही टीमों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से खेला जाएगा। टीम इंडिया ने इस सीरीज के लिए अपनी स्क्वाड की घोषणा भी कर दी है। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर जो पिछले काफी समय से शानदार खेल दिखा रहे हैं अचानक पीठ में चोट लगने की वजह से पहले मुकाबले से बाहर कर दिए गए हैं। ऐसे में इनके स्थान पर कौन सा बल्लेबाज होगा जिसे मौका मिल सकता है।

Shreyas Iyer है महत्वपूर्ण बल्लेबाज

अचानक भारत की टेस्ट टीम से श्रेयस अय्यर का इस प्रकार से बाहर होना मिडिल क्रम को कमजोर कर दिया है। श्रेयस अय्यर स्पिन गेंदबाजी को बहुत ही अच्छा खेलते हैं और भारत के मध्यम क्रम को मजबूती प्रदान करते हैं। भारत के सभी पिचों पर इनको खेलने का बहुत ही अच्छा अनुभव प्राप्त हो चुका है। ऐसे में अचानक चोट की वजह से टीम से बाहर होना भारतीय टीम के लिए चिंता का सबब है।

सूर्यकुमार यादव पिछले काफी समय से शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसे में टेस्ट टीम में इनका डेब्यू संभव है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच में इस खिलाड़ी को खेलने का मौका मिल सकता है।

Shreyas Iyer के बाहर होने के बाद ऐसी है टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा , मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full