Shubman Gill के शतक ने इन 3 खिलाड़ियों के करियर पर फेरा पानी, टीम इंडिया में कभी नहीं आएंगे नजर
Shubman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच ड्रा होने की तरफ कदम बढ़ा चुका है। इस टेस्ट मैच के अंदर भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली है। शुभमन गिल इस समय अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जो T20, एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट तीनो
Shubman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच ड्रा होने की तरफ कदम बढ़ा चुका है। इस टेस्ट मैच के अंदर भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली है। शुभमन गिल इस समय अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जो T20, एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट तीनों में ही शानदार रन बना रहे हैं। अपने शानदार परफॉर्मेंस की वजह से कई खिलाड़ियों के कैरियर खत्म कर चुके हैं। भारतीय टीम में तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको शुभमन गिल की वजह से टीम से बाहर बैठना पड़ रहा है।
Shubman Gill ने खत्म किया इन 3 खिलाड़ियों का करियर
केएल राहुल
केएल राहुल पिछले काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। ऐसे में उनके स्थान पर तीसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल को मौका दिया गया। जवाब में शुभमन गिल ने चौथे टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाया है। ऐसे में केएल राहुल की वापसी बहुत मुश्किल हो गई है।
मयंक अग्रवाल
टेस्ट क्रिकेट टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में पहचाने जाने वाले मयंक अग्रवाल रणजी ट्रॉफी में अच्छा खेल रहे हैं। उम्मीद की जा रही थी कि वह फिर से भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। लेकिन शुभमन गिल की शानदार परफॉर्मेंस के बाद भारतीय टीम में इनकी वापसी बहुत मुश्किल है।
ईशान किशन
विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस की वजह से टीम इंडिया में जगह बना चुके हैं। टी20 क्रिकेट में इन्हें लगातार खेलने का मौका मिल रहा है लेकिन टेस्ट क्रिकेट के अंदर शुभमन के रहते हुए ईशान किशन की एंट्री बहुत मुश्किल है।
यह भी पढ़े – Harmanpreet टॉस के दौरान विपक्षी कप्तान पर हुई गुस्सा, वायरल हुआ वीडियो