Shubman Gill ने छोड़ा लड्डू कैच, गुस्से में तिलमिलाएं हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा, रिएक्शन का वीडियो हुआ वायरल

Shubhman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला इस समय चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस सीरीज में अभी तक हुए दोनों मुकाबलों में एक-एक मैच जीतकर दोनों ही टीमें बराबरी पर चल रही है। भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी

By ·

Shubhman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला इस समय चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस सीरीज में अभी तक हुए दोनों मुकाबलों में एक-एक मैच जीतकर दोनों ही टीमें बराबरी पर चल रही है। भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल से आज मैच के दौरान एक गलती हो गई। इन्होंने हार्दिक पांड्या की बॉल पर ट्रेविस हेड का कैच छोड़ दिया जिसकी वजह से हार्दिक पांड्या और कप्तान रोहित शर्मा बेहद गुस्से में नजर आए। अब इस गुस्से का वायरल वीडियो इंटरनेट पर देखा जा रहा है।

Shubhman Gill की मिस फील्डिंग ने किया रोहित और हार्दिक को नाराज

भारतीय टीम की गेंदबाजी इस मैच के अंदर कुछ खास नहीं रही और ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी ट्रेविस हेड और मिचेल मार्स ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। इसकी वजह से टीम इंडिया के ज्यादातर गेंदबाज संघर्ष करते हुए नजर आए। जब हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करने आए तो 11वें ओवर के अंदर ट्रेविस हेड को गेंदबाजी की जिस पर ट्रेविस हेड ने शॉट लगाया। बॉल हवा में थी और कैच पकड़ने के लिए शुभमन गिल ने लंबी दौड़ लगाई। लेकिन कैच उनके हाथों से छूट गया और बॉल बाउंड्री के बाहर चली गई।

इस प्रकार से जब उन्होंने कैच छोड़ दिया तो हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा गुस्से से लाल पीले होने लगे और शुभमन गिल की तरफ घूर घूर कर देखने लगे। हालांकि कुछ ही देर बाद ट्रेविस हेड हार्दिक पांड्या का शिकार बने। इनका कैच कुलदीप यादव ने पकड़ा।

यह भी पढ़े VIDEO: कुत्ते को पकड़ने में Ravindra Jadeja के छूटे पसीने, तो रोहित-अक्षर ने उड़ाया मजाक, वायरल हुआ वीडियो

Cric AMP · Quick view
View full