WATCH: कैच पकड़ने के चक्कर में चोटिल हुए Shubman Gill, अब बैठना पड़ सकता है IPL 2023 से बाहर
Shubman Gill: आईपीएल का 23वां मुकाबला शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, हैदराबाद में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट से जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में अपने स्थान को और मजबूत कर लिया। राजस्थान रॉयल्स की टीम
Shubman Gill: आईपीएल का 23वां मुकाबला शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, हैदराबाद में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट से जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में अपने स्थान को और मजबूत कर लिया। राजस्थान रॉयल्स की टीम अब 5 मैचों में 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुँच गई हैं।
Shubman Gill को लगी चोट
दूसरी तरफ गुजरात टाइटन्स को पॉइंट्स टेबल में तो इस हार से कोई भी नुकसान नहीं हुआ हैं। लेकिन मैच के दौरान शुभमन गिल को लगी चोट अब टीम पर भारी पड़ सकती हैं। दरअसल यह घटना दूसरी पारी की हैं, जब मोहम्मद शमी देवदत पड़ीक्क्ल को गेंद दाल रहे थे। गेंद किनारा लगकर सीधे पॉइंट पर खड़े शुभमन गिल के हाथों में गई, लेकिन शुभमन इसे ठीक से नहीं पकड़ पाए। इस दौरान उनकी ऊँगली में चोट लग गई और कैच भी छूट गया। ऊँगली की चोट से शुभमन गिल बेहद दर्द में नजर आये, और उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। बाकी मैच के दौरान उन्हें ऊँगली पर बर्फ लगाते देखा गया। चोट गंभीर होने की स्थिति में शुभमन गिल को इस टूर्नामेंट से बाहर भी बैठना पड़ सकता हैं। हालाँकि अब भी उनकी चोट को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई हैं।
शभमन गिल हुए चोटिल pic.twitter.com/PDqoAkqhky
— Lokesh Pandat (@LokeshS30714400) April 16, 2023
राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला
फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए थे। इस दौरान शुभमन गिल ने 45 और डेविड मिलर ने 46 रनों की पारी खेली थी। वहीँ इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन और शिमरोन हेटमायर की अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत इस मुकाबले को 3 विकेट से जीत लिया। इस दौरान सैमसन ने 60 और हेटमायर ने नाबाद 56 रन बनाए।