इंदौर टेस्ट में चोटिल हुए Shubman Gill, मैदान पर ही बहने लगा कमर से खून, रोहित शर्मा के उड़े होश

Shubman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच इंदौर का होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। एक के बाद एक टीम इंडिया के विकेट गिरते रहे। [.

By ·

Shubman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच इंदौर का होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। एक के बाद एक टीम इंडिया के विकेट गिरते रहे। इस मैच के अंदर केएल राहुल के स्थान पर शुभमन गिल को मौका दिया गया लेकिन रन बनाने के चक्कर में यह खिलाड़ी चोटिल हो गया है।

Shubman Gill हुए चोटिल

तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारतीय पारी की शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज के रूप में आए रोहित शर्मा सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। गिल तेजी से रन बनाने की कोशिश की लेकिन 21 रन बनाने के बाद आउट हो गए। अपनी इस पारी के दौरान 1 रन चुराने के चक्कर में इनकी कमर पर चोट आ गई है। मैदान पर ही इनको कमर पर खून चमकने लगे जिसके बाद वहां पर डॉक्टर को आना पड़ा। इनकी चोट के बारे में अभी तक ऑफिसियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

भारतीय टीम की हालत हुई खराब

टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी का फैसला लिया जो आज सही साबित नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन लॉयन और मैथ्यू कुनेमान 3 – 3 विकेट लेकर भारत को शुरुआती झटके दे दिए हैं। भारत की इस पारी में शुरुआती 7 विकेट गिरने तक सबसे ज्यादा स्कोर विराट कोहली का रहा। इन्होंने 22 रन की पारी खेली। इनके अलावा शुभमन गिल ने 21 रन की पारी खेली। खबर लिखे जाने तक अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और भारत का स्कोर 26 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं।

यह भी पढ़े IND vs AUS: बल्लेबाजों का काल बनी इंदौर की पिच, भड़के हुए फैंस ने BCCI को लगाई फटकार

Cric AMP · Quick view
View full