Shubman Gill  ने 63 गेंदों में जड़े ताबड़तोड़ 126 रन, बना दिया भारत का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Shubman Gill ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में शतक जड़ दिया। इस मैच में भारतीय कप्तान हार्दिक पंडया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसे भारतीय बल्लेबाजों ने एकदम सही साबित किया। यह मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड, द

By ·

Shubman Gill ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में शतक जड़ दिया। इस मैच में भारतीय कप्तान हार्दिक पंडया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसे भारतीय बल्लेबाजों ने एकदम सही साबित किया। यह मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड, दोनों के करो-या-मरो का मुकाबला हैं। ऐसे में दोनों टीमें इसे जीतने की भरपूर कोशिश कर रही हैं।

Shubman Gill बने शतकवीर

इस मैच में युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने मात्र 63 गेनोद में 126 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वैसे तो गिल शुरुआत से ही विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 12 ओवर के बाद तो उन्होंने गियर बदल दिए। गिल ने अपनी इस पारी के दौरान 12 चौके और 7 छक्के भी जड़े।

126 रनों की इस नाबाद पारी की बदौलत भारतीय टीम पहली पारी में 234 रनों का विशाल स्कोर बना चुका हैं। यह टी20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का सर्वाधिक स्कोर हैं। इससे पहले 208 रनों का ही सर्वाधिक स्कोर था। भारतीय टीम के इस स्कोर में एक महत्पूर्ण योगदान राहुल त्रिपाठी का भी रहा, जिन्होंने मात्र 22 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें:

Shubman Gill ने बनाया भारत का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

इस मैच में 126 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले शुभमन गिल अब टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे अधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जब उन्होंने एशिया कप में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

Cric AMP · Quick view
View full