Shubman Gill ने लगाया शानदार शतक, टीम इंडिया का स्कोर 200 पार, विकेट को तरसे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

Shubman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे चौथे टेस्ट मैच के अंदर शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया है। इस समय शुभमन गिल 111 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय टीम का स्कोर 203 रन 2 विकेट के नुकसान पर हो गया है। सलामी बल्लेबाज के [...]

By ·

Shubman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे चौथे टेस्ट मैच के अंदर शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया है। इस समय शुभमन गिल 111 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय टीम का स्कोर 203 रन 2 विकेट के नुकसान पर हो गया है। सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलने उतरी शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। मैदान के हर कोने में इन्होंने बेहतरीन शॉट खेले हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने शुरुआत में इनका अच्छा साथ दिया।

Shubman Gill का शानदार शतक

शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की और 211 बॉल का सामना करते हुए 111 रन की पारी खेली है। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया है। चेतेश्वर पुजारा 42 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। विराट कोहली इस समय मैदान पर है और 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर से 276 रन पीछे चल रही है।

पहले मैच में नहीं था कुछ खास प्रदर्शन

शुभमन गिल इन दिनों अपने कैरियर की बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में इन्हें मौका दिया गया लेकिन पिछले टेस्ट में इन्होंने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। लेकिन यह पिच बल्लेबाजों का है और नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर इन्होंने शानदार शतक लगाया है। शतक लगाने के बाद सोशल मीडिया पर शुभमन गिल की तारीफ हो रही है।

यह भी पढ़े – “कप्तान साहब तो फिर आउट हो गए…!” Shubman Gill पहुंचे शतक के नजदीक तो उड़ा रोहित शर्मा का मजाक, मजेदार मीम्स हुए वायरल

Cric AMP · Quick view
View full